You are currently viewing पंजाब में मानसून की विदाई के साथ लौटी गर्मी, पारा 37 डिग्री के पार, जानें कब मिलेगी राहत

पंजाब में मानसून की विदाई के साथ लौटी गर्मी, पारा 37 डिग्री के पार, जानें कब मिलेगी राहत

चंडीगढ़: पंजाब से मानसून की विदाई के बाद एक बार फिर गर्मी ने अपने तेवर दिखाने शुरू कर दिए हैं। राज्य में लगातार निकल रही तेज धूप के कारण दिन के तापमान में बढ़ोतरी दर्ज की जा रही है, जिससे दोपहर के समय लोगों को गर्मी का सामना करना पड़ रहा है। मौसम विभाग के अनुसार, अगले दो से तीन दिनों में तापमान में 2 डिग्री तक की और बढ़ोतरी हो सकती है।

मौसम विभाग के पूर्वानुमान के मुताबिक, लोगों को इस गर्मी से जल्द ही राहत मिलने की उम्मीद है। 29 सितंबर के बाद तापमान में धीरे-धीरे गिरावट आनी शुरू हो जाएगी, जिससे दोपहर की तपिश कम होगी। हालांकि, विभाग ने फिलहाल राज्य में बारिश की कोई संभावना नहीं जताई है।

मौसम विशेषज्ञों का कहना है कि यह शुष्क मौसम धान समेत अन्य खरीफ (साउनी) फसलों की कटाई के लिए अनुकूल है। हालांकि, दिन और रात के तापमान में हो रहे उतार-चढ़ाव को देखते हुए, किसानों को सब्जियों और अन्य संवेदनशील फसलों पर विशेष ध्यान रखने की सलाह दी गई है।

मौसम विज्ञान केंद्र (IMD) के अनुसार, राज्य का अधिकतम तापमान सामान्य से 1.8 डिग्री अधिक दर्ज किया गया। शनिवार को मानसा 37.2 डिग्री सेल्सियस के साथ सबसे गर्म रहा। वहीं, राज्य का न्यूनतम तापमान भी सामान्य से 3 डिग्री तक अधिक बना हुआ है, जो रात में 22 से 25 डिग्री के बीच दर्ज किया जा रहा है।

 

View this post on Instagram

 

A post shared by Jaspreet Singh (@akstudyvisa1)

With the departure of monsoon