You are currently viewing जालंधर में दिनदिहाड़े सीनियर पत्रकार कुश चावला के साथ लूट की वारदात, दो सोने की अंगूठियां और 20 हजार रुपए केश लूटकर फरार हुए लुटेरे

जालंधर में दिनदिहाड़े सीनियर पत्रकार कुश चावला के साथ लूट की वारदात, दो सोने की अंगूठियां और 20 हजार रुपए केश लूटकर फरार हुए लुटेरे

जालंधर: जालंधर में बेखौफ बदमाशों का आतंक थमने का नाम नहीं ले रहा है। मंगलवार को डीएवी यूनिवर्सिटी से कुछ दूरी पर स्थित पंजाबी बाग फ्लाईओवर के पास लूट की एक बड़ी वारदात से पूरे इलाके में सनसनी फैल गई। यहां दैनिक सवेरा के सीनियर पत्रकार कुश चावला को अज्ञात लुटेरों ने हथियारों के बल पर अपना निशाना बनाया और लूटपाट की घटना को अंजाम देकर मौके से फरार हो गए।

गनप्वाइंट पर लूटे 20 हजार रुपए और दो सोने की अंगूठियां
प्राप्त जानकारी के मुताबिक, पत्रकार कुश चावला जब पंजाबी बाग फ्लाईओवर के पास मौजूद थे, तभी लुटेरों ने उन्हें घेर लिया। बदमाशों ने बिना किसी खौफ के हथियारों का डर दिखाया और उनकी दो सोने की अंगूठियां उतरवा लीं। इसके साथ ही लुटेरों ने उनके पास मौजूद करीब 20 हजार रुपये की नकदी भी लूट ली। सरेआम बीच सड़क और हथियारों के बल पर हुई इस वारदात के बाद से इलाके के लोगों में दहशत का माहौल है।

पुलिस खंगाल रही सीसीटीवी फुटेज
लूटपाट की इस बड़ी घटना की सूचना मिलते ही पुलिस महकमे में हड़कंप मच गया। पुलिस की टीम ने तुरंत घटनास्थल पर पहुंचकर मामले की गहन जांच शुरू कर दी है। आरोपियों का सुराग लगाने के लिए पुलिस आसपास लगे सीसीटीवी कैमरों की फुटेज बारीकी से खंगाल रही है, ताकि लुटेरों की पहचान कर उनके भागने के रास्तों का पता लगाया जा सके। वहीं, शहर के एक वरिष्ठ पत्रकार के साथ हुई इस खौफनाक वारदात ने जालंधर की कानून और सुरक्षा व्यवस्था पर बड़े सवाल खड़े कर दिए हैं। आम जनता से लेकर पत्रकार जगत तक, हर तरफ से पुलिस प्रशासन से आरोपियों को जल्द से जल्द गिरफ्तार करने की मांग की जा रही है।

Senior journalist Kush Chawla robbed in broad daylight in Jalandhar; robbers fled with two gold rings