जालंधर: संविधान चौक (बीएमसी चौक) पर भगवान महावीर मार्ग का भव्य उद्घाटन समारोह आयोजित किया गया। इंसानियत दा फैन एसोसिएशन के प्रधान राघव जैन की अध्यक्षता में आयोजित समारोह के दौरान भगवान महावीर मार्ग को विधिवत रूप से शहरवासियों को समर्पित किया गया। समारोह में जालंधर के मेयर विनीत धीर और सेंट्रल हलके के प्रभारी नितिन कोहली विशेष रूप से उपस्थित रहे।
समारोह में डिजिटल मीडिया एसोसिएशन (DMA) की पत्रकारिता एवं सामाजिक क्षेत्र में सक्रिय भूमिका को देखते हुए एसोसिएशन का विशेष सम्मान किया गया। इस अवसर पर DMA के प्रधान अमन बग्गा, पैटर्न प्रदीप कुमार, सीनियर उप प्रधान सुमेश शर्मा, सचिव मोहित सेखरी, वाइस प्रधान संदीप वर्मा और राजेश जैन विशेष रूप से मौजूद रहे।

इस अवसर पर DMA के प्रधान अमन बग्गा ने भगवान महावीर मार्ग के स्मृति स्तंभ के निर्माण की सेवा करने वाली इंसानियत दा फैन एसोसिएशन एवं प्रधान राघव जैन की सराहना की। उन्होंने कहा कि भगवान महावीर का जीवन और उनके सिद्धांत अहिंसा, सत्य, संयम एवं मानवता का संदेश देते हैं। उनके नाम पर मार्ग और स्मृति स्तंभ का निर्माण जालंधर शहर के लिए गौरव की बात है। उन्होंने इस पुनीत कार्य में सहयोग देने वाले सभी समाजसेवकों को हार्दिक बधाई देते हुए कहा कि ऐसे प्रयास समाज में सेवा, भाईचारे और मानवता की भावना को मजबूत करते हैं।

समारोह में जैन समाज के मुख्य प्रायोजक जैन पारस ज्वैलर्स के रमेश जैन, बीएम वाटर मीटर्स के कुशल शर्मा तथा जैनको स्टोनेक्स के सुनील जैन भी विशेष रूप से उपस्थित रहे। उन्होंने भगवान महावीर मार्ग के निर्माण एवं स्मृति स्तंभ के लिए किए गए प्रयासों की सराहना की और इसे समाज के लिए प्रेरणादायक पहल बताया।

इस मौके पर इंसानियत दा फैन एसोसिएशन के महासचिव गौरव जैन, कैशियर वासु जैन, उपाध्यक्ष शुभम जैन, हनी अग्रवाल, राहुल जैन, उमंग जैन, मनन जैन, विनय जैन, उदित जैन, तनीश अरोड़ा, रोशन जसवाल, तरुण अग्रवाल, दीपकी जैन, परमेष्ठी जैन, नीतीश जैन, शुभम चलाना, उदित जैन सहित एसोसिएशन के अन्य सदस्य मौजूद रहे।

समारोह के दौरान भगवान महावीर के अहिंसा, सत्य और मानवता के संदेश को जन-जन तक पहुंचाने तथा समाजसेवा के कार्यों को आगे बढ़ाने का संकल्प लिया गया। भगवान महावीर मार्ग का निर्माण शहर में धार्मिक आस्था के साथ-साथ मानवता और सामाजिक सद्भाव का संदेश देने वाली एक महत्वपूर्ण पहल के रूप में देखा जा रहा है।


Grand inauguration of Bhagwan Mahavir Marg in Jalandhar; ‘Insaniyat Da Fan Association’ dedicates a memorial pillar to the city’s residents




