फिरोजपुर: (अमन बग्गा) 2017 में कैप्टन सरकार में फिरोजपुर देहाती से पहली बार कांग्रेस के टिकट पर एमएलए चुनी गई और 2022 में टिकट न मिलने से नाराज होकर कांग्रेस छोड़ BJP में
शामिल होने वाली फिरोजपुर की भाजपा नेत्री सतकार कौर गहरी और उनके पति लाडी गहरी को विजिलेंस ने गिरफ्तार कर लिया है। उन के ऊपर आय से अधिक संपत्ति मामला दर्ज है जिस की कई महीनों से जांच चल रही हैं।
एमएलए रहते उन पर व पति पर आय से अधिक संपत्ति अर्जित करने के आरोप लगे है। फिलहाल इस पूरे मामले में विजिलेंस की तरफ से पूरा ब्यौरा दिए जाने का इंतजार किया जा रहा है।
Vigilance arrested BJP leader and former Congress MLA satkar kaur gehri along with her husband ladi in Punjab










