
जालंधर (अमन बग्गा) जालंधर में चारों तरफ फैले अवैध कॉलोनियों के मकड़ जाल को उखाड़ने के लिए JDA की मुहिम लगातार जारी है।

एसीए अनुपम कलेर और SDO अभिषेक ढल्ल समेत JDA अधिकारियों की तरफ से गाँव जमशेर में 2 अवैध कॉलोनियों में डिच चलवाकर नीवों और सड़कों को ढेर कर दिया गया है।

वही नियमों को ताक पर रखकर अवैध कॉलोनी काटकर सरकार को लाखों का चूना लगाने वालों के खिलाफ FIR दर्ज करवाने के लिए कागजी कार्रवाई पूरी की जा रही है।
SDO अभिषेक ढल्ल ने बताया कि अवैध कॉलोनियों के खिलाफ एक्शन जारी रहेगा आने वाले समय में कई कॉलोनियों को ध्वस्त किया जाएगा।




