कलयुगी बेटे ने की मां-भाभी और भतीजे की हत्या, फिर गुरुद्वारे में टेका माथा… रूह कंपा देगा पंजाब का ये सनसनीखेज मामला
चंडीगड़: पंजाब के अमृतसर जिले में एक दिल दहला देने वाला मामला सामने आया है। जहां अमृतपाल नाम के एक शख्स ने अपनी मां भाभी और भतीजे की बेरहमी से हत्या कर दी। तीनों की हत्या करने के बाद वो गुरुद्वारे में माथा टेकने पहुंचा। यहां से वो सीधा पुलिस स्टेशन गया और आत्मसमर्पण कर दिया। पुलिस आरोपी को गिरफ्तार करने के बाद उसके घर पहुंची। जहां दो महिलाओं और एक बच्चे के शव खून से लथपथ पड़े हुए थे। पुलिस ने तीनों के शवों को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए अस्पताल के शव गृह में रखवा दिए है। फिलहाल पुलिस मामले की जांच में जुटी हुई है।
मां से मांग रहा था पैसे
जानकारी के अनुसार, पिछले कल ही अमृतपाल की मां को पेंशन मिली थी। वो अपनी मां से पैसों की मांग कर रहा था। पैसे न देने के कारण ही उसने मां की हत्या कर दी। उसके बाद उसने घर में मौजूद भाभी और भतीजे को भी मार दिया। बच्चे की मासी ने बताया की भतीजे समरथ को कैंब्रिज स्कूल में दाखिल करवाने के बाद वो लगातार मां से झगड़ता था की उसकी बेटियों को भी अच्छे स्कूल में दाखिल करवाया जाए। नशे के कारण उसे नौकरी से निकाल दिया गया था। वो हवाई अड्डे पर नौकरी करता था।
मौसी ने बताई हत्या की वजह
जिस बच्चे का कत्ल किया गया उसकी मौसी ने बताया की आखिर कत्ल के पीछे क्या वजह थी। उसने बताया कि दरअसल मेरी बहन ने अपने बेटे को कैंब्रिज स्कूल में दाखिल करवाया था जबकि उसकी बेटियां गांव के लोकल स्कूल में पढ़ती थी। अमृतपाल अपनी मां से पैसे मांगता था। मां उसे पैसे देती भी थी। लेकिन भतीजे की अच्छे स्कूल में एडमिशन करवाने से वो नाराज था। वो नशे का आदी था। इसी के चलते उसने तीनों की हत्या कर दी।





