You are currently viewing निशाने पर थे पंजाब के ये 2 हिन्दू नेता. हत्या करने से पहले हथियारों समेत पुलिस ने पकड़े खालिस्तान आंतकी. पूछताछ के दौरान हुआ चोंकाने वाला खुलासा

निशाने पर थे पंजाब के ये 2 हिन्दू नेता. हत्या करने से पहले हथियारों समेत पुलिस ने पकड़े खालिस्तान आंतकी. पूछताछ के दौरान हुआ चोंकाने वाला खुलासा

जालंधर ( अमन बग्गा ) सोमवार को दिल्ली के शकरपुर में मुठभेड़ के दौरान दिल्ली पुलिस के स्पेशल सेल द्वारा गिरफ्तार इस्लामिक और खालिस्तानी संगठन से जुड़े 5 आतंकियों ने कई चौंकाने वाले खुलासे किए हैं.

पूछताछ के दौरान जांच एजेंसियों को इन आतंकियों ने बताया कि खालिस्तानी आतंकी और ISI पंजाब में टारगेट किलिंग को अंजाम देने की फिराक में हैं.

पकड़े गए खालिस्तान आंतकियों का खुलासा – निशाने पर थे पंजाब के यह 2 हिन्दू नेता

पूछताछ के दौरान पकड़े गए खालिस्तान संगठन से जुड़े आंतकी गुरजीत सिंह और सुखदीप सिंह ने बताया कि शिव सेना हिन्द के राष्ट्रीय अध्यक्ष निशांत शर्मा और युथ विंग के पंजाब प्रभारी अरविंद गौतम खालिस्तान संगठनों की हिटलिस्ट में है। इन दो हिन्दू नेताओं की हत्या कर पंजाब का माहौल बिगाड़ने की साजिश की जा रही है।

आप को बता दें कि पकड़े गए आंतकी गुरजीत सिंह ने ही 16 अक्टूबर 2020 को तरनतारन में शौर्य चक्र पुरस्कार से सम्मानित बलविंदर सिंह पर गोली चलाकर हत्या की थी और पूछताछ में यह खुलासा हुआ है कि आंतकियों का अब अगला निशाना निशांत शर्मा और अरविंद गौतम है।

क्यों है आंतकियों के निशाने पर निशांत शर्मा

ये था मामला…11 नवंबर 2011 को पंजाब के पूर्व मुख्यमंत्री बेअंत सिंह की हत्या के मामले की अदालत में सुनवाई थी। दो आरोपियों जगतार सिंह हवारा और परमजीत भ्यौरा को पुलिस कोर्ट में पेश करने लाई थी। जब वे गेट के पास पहुंचे तभी भीड़ में से निशांत शर्मा ने हवारा पर हमला कर दिया था। जिस के बाद निशांत शर्मा खालिस्तान आंतकियों की आंखों की किरकिरी बने हुए है।

निशांत शर्मा लगातार कई वर्षों से जगतार सिंह हवारा, राजोआना गुरपतवंत सिंह पन्नू और खालिस्तान रेफरेंडम 2020 का विरोध कर रहे है। उन का संगठन खालिस्तान नेताओं- आंतकियों के खिलाफ आये दिन विरोध प्रदर्शन करता रहता है।
जिस वजह से निशांत शर्मा सब से ज्यादा खालिस्तान आंतकियों के निशाने पर है।

सुरक्षा में तैनात है कमांडो दस्ता, दर्जनों पुलिसकर्मी और बुलेट प्रूफ गाड़ी

पंजाब सरकार की तरफ से काफी लंबे समय से निशांत शर्मा की सुरक्षा को देखते हुए की उन की सुरक्षा में कमांडो दस्ता और दर्जनों पुलिसकर्मी तैनात किए हुए है। और सुरक्षा व्यवस्था के मद्देनजर उन्हें बुलेट प्रूफ गाड़ी भी दी गई है। और बकायदा डीएसपी स्तर के बड़े अधिकारियों को उन की सुरक्षा की समीक्षा के लिए तैनात किया गया है। ताकि कि आंतकियों की तरफ से सुरक्षा गार्डों की किसी भी तरह की लापरवाही से कोई भी अप्रिय घटना को अंजाम न दिया जा सकें।
वही दिल्ली में पकड़े गए आंतकियों के खुलासे के बाद सुरक्षा और भी कड़ी करने की तैयारी में जुट गई है। छूटी पर चल रहे सुरक्षा गार्डों की छुटियों को रद्द कर दिया गया है। और पुलिस अधिकारियों की तरफ से सुरक्षा की समीक्षा की जा रही है।