You are currently viewing जालंधर के बर्लटन पार्क में नहीं इस जगह लगेगी पटाखा मार्केट, DC ने दिए सख्त निर्देश

जालंधर के बर्लटन पार्क में नहीं इस जगह लगेगी पटाखा मार्केट, DC ने दिए सख्त निर्देश

जालंधर: दिवाली के मद्देनजर जालंधर में लगने वाली पटाखा मार्केट की जगह को लेकर चल रही अनिश्चितता खत्म हो गई है। प्रशासन ने बर्लटन पार्क में पटाखों की बिक्री पर प्रतिबंध लगाने के बाद अब इंडस्ट्रियल फोकल प्वाइंट स्थित बेअंत सिंह पार्क को नई जगह के तौर पर फाइनल कर दिया है। नगर निगम द्वारा नई जगह के लिए अनापत्ति प्रमाण पत्र (NOC) जारी किए जाने के बाद डिप्टी कमिश्नर डॉ. हिमांशु अग्रवाल ने पुलिस कमिश्नर को नियमों के तहत आवश्यक कार्रवाई करने के निर्देश जारी कर दिए हैं।

नगर निगम की तरफ से बेअंत सिंह पार्क के लिए एनओसी मिलने के बाद डिप्टी कमिश्नर डॉ. हिमांशु अग्रवाल ने पुलिस कमिश्नर को एक पत्र लिखा है। इस पत्र में उन्होंने पंजाब सरकार के उद्योग एवं वाणिज्य विभाग की पॉलिसी और एक्सप्लोसिव एक्ट एवं नियम 2008 के कड़े प्रावधानों का सख्ती से पालन सुनिश्चित करने के लिए कहा है, ताकि सुरक्षा में कोई चूक न हो।

गौरतलब है कि इससे पहले शहर की मुख्य पटाखा मार्केट बर्लटन पार्क में लगती थी, लेकिन सुरक्षा कारणों और नियमों के चलते इस बार वहां बिक्री पर प्रतिबंध लगा दिया गया था। प्रशासन ने पहले दो अलग-अलग जगहों पर मार्केट लगाने की योजना बनाई थी, लेकिन अब अंतिम मुहर बेअंत सिंह पार्क के नाम पर लगी है। अब पुलिस प्रशासन द्वारा नियमों के अनुसार लाइसेंस जारी करने और सुरक्षा व्यवस्था सुनिश्चित करने की प्रक्रिया शुरू की जाएगी।

 

View this post on Instagram

 

A post shared by Jaspreet Singh (@akstudyvisa1)

The firecracker market will be set up at this place