You are currently viewing कर्ज के दलदल ने लील लिया चार बेटियों के पिता, परिवार पर टूटा दुखों का पहाड़

कर्ज के दलदल ने लील लिया चार बेटियों के पिता, परिवार पर टूटा दुखों का पहाड़


भवानीगढ़: निकटवर्ती गांव झनेड़ी में कर्ज और मानसिक परेशानी के चलते चार बेटियों के पिता, एक 40 वर्षीय इलेक्ट्रिकल मैकेनिक ने जहरीली दवा निगलकर अपनी जीवन लीला समाप्त कर ली। इस दुखद घटना के बाद से गांव में मातम का माहौल है।

इस संबंध में जानकारी देते हुए भाजपा नेता गुरतेज सिंह झनेड़ी ने बताया कि मृतक बलविंदर सिंह (40), पुत्र सुरजीत सिंह, गांव झनेड़ी का निवासी था और एक अच्छा बिजली मैकेनिक था। परिवार में उसकी चार बेटियां हैं। बलविंदर पर करीब 5 लाख रुपये का सरकारी और गैर-सरकारी कर्ज था और उसके पास जमीन भी बहुत कम बची थी। परिवार वालों के अनुसार, वह अपनी बेटियों के भविष्य और बढ़ते कर्ज को लेकर बेहद चिंतित और मानसिक तनाव में रहता था।

इसी परेशानी के चलते बलविंदर सिंह ने शनिवार शाम को कोई जहरीली दवा का सेवन कर लिया। हालत बिगड़ने पर परिवार वाले उसे इलाज के लिए पटियाला के राजिंदरा अस्पताल ले गए, जहां रविवार सुबह उसकी मौत हो गई। बलविंदर की मृत्यु के बाद उसकी पत्नी और बेटियों का रो-रोकर बुरा हाल है।

भाजपा नेता गुरतेज सिंह और गांव के निवासियों ने पंजाब सरकार से पीड़ित परिवार के लिए वित्तीय सहायता की मांग की है। वहीं, घराचों पुलिस चौकी के इंचार्ज एएसआई मेहर सिंह ने बताया कि परिवार के बयानों के आधार पर धारा 174 के तहत मामला दर्ज कर कार्रवाई शुरू कर दी गई है।

 

View this post on Instagram

 

A post shared by Jaspreet Singh (@akstudyvisa1)

The debt trap swallowed the father of four daughters