You are currently viewing सुखबीर बादल का काफिला हुआ हादसे का शिकार, एक के बाद एक टकराईं 3 गाड़ियां; मचा हड़कंप

सुखबीर बादल का काफिला हुआ हादसे का शिकार, एक के बाद एक टकराईं 3 गाड़ियां; मचा हड़कंप

अमृतसर: शिरोमणि अकाली दल के प्रधान सुखबीर सिंह बादल का काफिला शनिवार को अजनाला में एक सड़क हादसे का शिकार हो गया। यह घटना उस वक्त हुई जब सुखबीर बादल बाढ़ प्रभावितों को राहत सामग्री बांटने के लिए विछोहा गांव पहुंचे थे।

जानकारी के अनुसार, विछोहा गांव में काफिले के साथ चल रही डीएसपी की महिंद्रा थार गाड़ी एक बस से टकरा गई। बस से टकराने के बाद थार का संतुलन बिगड़ा और वह आगे चल रही एक फॉर्च्यूनर कार से जा भिड़ी। इस टक्कर के बाद काफिले को तुरंत रोक दिया गया।

हादसे के बाद काफिले में शामिल लोग फौरन अपनी गाड़ियों से उतरे और दुर्घटनाग्रस्त वाहनों में मौजूद लोगों को बाहर निकाला। इस दौरान सड़क पर गाड़ियों की लंबी कतार लग गई और ट्रैफिक जाम हो गया। घटना की सूचना मिलते ही स्थानीय पुलिस भी मौके पर पहुंच गई और मामले की जांच शुरू कर दी। गनीमत रही कि हादसे में किसी को गंभीर चोट लगने की कोई सूचना नहीं है।

 

View this post on Instagram

 

A post shared by Jaspreet Singh (@akstudyvisa1)

Sukhbir Badal’s convoy met