
मोहाली: शिव सेना हिंद की एक विशेष बैठक शिव सागर महाकाली मंदिर खरड़ में आयोजित की गई। इस अवसर पर बैठक में विशेष रूप से पार्टी के राष्ट्रीय अध्यक्ष निशांत शर्मा उपस्थित हुए। जिन का फूल मालाएं पहना कर स्वागत किया गया।
इस मौके उन के साथ राष्ट्रीय मीडिया सचिव राजिंदर धारीवाल, राष्ट्रीय महासचिव दीपांशु सूद, स्टूडेंट्स विंग पंजाब प्रधान राहुल मनचंदा, खुशप्रीत राष्ट्रीय उप प्रधान और गौ रक्षा विंग पंजाब प्रधान मनोज शर्मा उपस्थित हुए।
इस अवसर पर निशांत शर्मा ने पटियाला के एसएसपी वरुण शर्मा की सराहना करते हुए कहा कि जब से वरुण शर्मा जी ने पटियाला के एसएसपी पद की जिम्मेदारी संभाली है तब से पटियाला के अंतर्गत पड़ते एरिया में क्राइम का ग्राफ तेजी से कम हुआ है।

उन्होंने कहा कि वरुण शर्मा जी ने कई गैंगस्टरों को गिरफ्तार किया है और इलाके में सट्टेबाजी पर बड़ा लगाम लगाया है। कई फर्जी ट्रेवल एजेंटों में हड़कंप मचा हुआ है। यहा यहा इन्होने ड्यूटी निभाई है वहा वहां कई फर्जी इमीग्रेशन कंपनियों में डर का माहौल होने से दफ्तर बन्द कर के शहर छोड़ चले गए।
उन्होंने बताया कि आज तक जिस भी जिले में ड्यूटी की है वहा पर सट्टेबाजों, नशा तस्करों, गुंडा तत्वों की मुश्किलें व चिंताएं बढ़ जाती है क्यों कि अपराधियो को भी पता है कि पंजाब पुलिस के जाबाज पुलिस अधिकारी आई पी एस वरुण शर्मा किसी भी अपराधी को बख्शते नही है और इन के होते हुए जिले में अपराध को अंजाम देना आसान कार्य नहीं है।
उन्होंने कहा कि वरुण शर्मा जिन जिन जिलों में भी ड्यूटी पर रहे है वहा पर उन्होंने कई बड़े केसों की गुत्थियां सुलझाई है और नशे के व्यापार को रोकने के लिए बहुत अहम भूमिका निभाई है। कई नशा तस्करों को सलाखों के पीछे पहुंचाया हैं जिस की वजह कई नशा तस्करों की कमर टूटी है।
वही दूसरी ओर चोरी लूटपाट की वारदातों को अंजाम देने वाले अपराधियों में भी एसएसपी साहिब की सख्ती की वजह से काफी ख़ौफ़ है। उन्होंने कहा कि स्कूल और कॉलेज जाने वाली लड़कियों को कई आवारा किस्म के लड़के छेड़ते और तंग करते है लेकिन आईजी साहिब ने पुलिस अधिकारियों को ऐसे आशिकों के खिलाफ सख्ती से पेश आने के आर्डर दिए हुए है। जिस वजह से पुलिस टीम पहल के आधार पर आवारा आशिकों पर नकेल कसते हुए बहु बेटियों को सुरक्षित करती है जो कि बेहद सराहनीय कार्य है।
उन्होंने कहा कि हमे पूर्ण भरोसा है कि एसएसपी साहिब ऐसे ही पहले से और ज्यादा गति से जुर्म के ग्राफ में गिरावट लाएंगे और जिले में ठग ट्रेवल एजेंट, जुआरियों, आशिकों, गुंडों बदमाशों, लूटपाट करने व दढा सट्टा का काला कारोबार करने वालो के खिलाफ एक्शन जारी रखेंगे है।
उन्होंने कहा कि दशहरा दिवाली आदि त्योहारों में बड़े जुआरी व सट्टेबाज लालच देकर गरीब लोगों को जुआ व सट्टेबाजी की दलदल में घसीटते है हमें भरोसा है कि एसएसपी साहिब की बदौलत सट्टेबाज व जुआरी अपने मंसूबो में सफल नही हो पाएंगे और जल्द ही ऐसे लोगों पर सख्त कार्रवाई करेंगे।
उन्होंने कहा की हमें आशा है कि आगे भी आईजी साहिब इसी तरह से मुस्तैदी से अपने दायित्वों को निभाते रहेंगे और हमेशा की तरह आम जनता को आने वाली परेशानियों को बेहतर ढंग से हल करेंगे। उन्होंने कहा कि आईजी साहिब लोगो की समस्याओं को पहल के आधार पर हल करेंगे।
View this post on Instagram


SSP Varun Sharma has put several dreaded gangsters




