
जालंधर: शहर के व्यस्त इलाकों में से एक, दोआबा अस्पताल के बाहर बुधवार देर रात एक तेज रफ्तार कार ने जमकर कहर बरपाया। कार चालक ने नियंत्रण खोकर पार्किंग में खड़ी एक एंबुलेंस समेत चार गाड़ियों को रौंद डाला और बिजली के एक खंभे को जड़ से उखाड़ दिया। गनीमत रही कि देर रात होने के कारण सड़क पर कोई मौजूद नहीं था, जिससे एक बड़ा हादसा टल गया।
प्रत्यक्षदर्शियों के अनुसार, देर रात करीब 2:30 बजे इलाके में एक जोरदार धमाके जैसी आवाज हुई, जिससे दहशत में आए लोग अपने घरों से बाहर निकल आए। उन्होंने देखा कि एक कार ने अस्पताल के बाहर खड़ी एंबुलेंस, टेगौर, ग्रैंड विटारा और एक डॉक्टर की गाड़ी को बुरी तरह क्षतिग्रस्त कर दिया था और बिजली का खंभा भी तोड़ दिया था। हादसा इतना भीषण था कि गाड़ियों के परखच्चे उड़ गए।

इलाके के लोगों ने तुरंत कार चालक को मौके पर ही काबू कर लिया और घटना की सूचना पुलिस को दी। मौके पर पहुंची पुलिस ने आरोपी चालक को हिरासत में ले लिया है।
मामले की पुष्टि करते हुए एडीसीपी आकर्षि जैन ने बताया कि घटना देर रात 2:30 बजे की है। सूचना मिलते ही पुलिस टीम मौके पर पहुंच गई थी। कार चालक ने सड़क किनारे खड़े कई वाहनों और बिजली के पोल को टक्कर मारी है। उन्होंने बताया कि आरोपी चालक को हिरासत में लेकर आगे की जांच शुरू कर दी गई है।
View this post on Instagram


Speeding car wreaks havoc in Jalandhar




