You are currently viewing पाकिस्तान जाकर मुस्लिम से निकाह करने वाली सरबजीत ने उगला जहर, सिखों पर की विवादित टिप्पणी

पाकिस्तान जाकर मुस्लिम से निकाह करने वाली सरबजीत ने उगला जहर, सिखों पर की विवादित टिप्पणी

अमृतसर: सिख श्रद्धालुओं के जत्थे की आड़ में पाकिस्तान जाकर मुस्लिम व्यक्ति से निकाह करने वाली पंजाबी महिला सरबजीत का एक नया और विवादित वीडियो सामने आया है। टिकटॉक पर बनाए गए इस वीडियो में वह अपने पाकिस्तानी पति नासिर हुसैन के साथ बैठी नजर आ रही है और सिखों को लेकर बेहद आपत्तिजनक टिप्पणियां कर रही है। इस भड़काऊ वीडियो के वायरल होने के बाद अब एक नया विवाद खड़ा हो गया है।

सिखों की रोजी-रोटी बंद करने की दी धमकी

सामने आए इस नए वीडियो में सरबजीत सीधे तौर पर सिखों के पाकिस्तान आने पर सवाल उठाती हुई नजर आ रही है। वह भड़काऊ अंदाज में कह रही है कि अगर पाकिस्तान वाले एक हो जाएं तो इनकी (सिखों की) रोजी-रोटी बंद हो जाएगी। गौरतलब है कि इससे पहले सरबजीत को खालिस्तानी समर्थकों का साथ मिलने का एक वीडियो भी सामने आ चुका है। उस वीडियो में खालिस्तानी समर्थकों ने सरबजीत को ‘बुआ’ और उसके पाकिस्तानी पति नासिर को अपना ‘फुफ्फड़’ बताते हुए उन्हें हर संभव मदद देने का भरोसा दिया था।

पहले पति ने खटखटाया हाईकोर्ट का दरवाजा

एक तरफ जहां सरबजीत के विवादित वीडियो सामने आ रहे हैं, वहीं दूसरी तरफ उसके पहले पंजाबी एनआरआई पति करनैल सिंह ने उसे वापस भारत लाने के लिए कानूनी लड़ाई तेज कर दी है। करनैल सिंह ने लाहौर हाईकोर्ट में एक अहम याचिका दायर कर दावा किया है कि पाकिस्तानी नागरिक नासिर हुसैन ने सरबजीत को ब्लैकमेल करके पाकिस्तान बुलाया और फिर उसके साथ जबरदस्ती निकाह किया। याचिका में नासिर पर रेप का केस दर्ज कर सरबजीत को सुरक्षित भारत लौटाने की मांग की गई है। इस गंभीर मामले पर संज्ञान लेते हुए लाहौर हाईकोर्ट ने अब करनैल सिंह से इससे जुड़े सभी दस्तावेज तलब कर लिए हैं।

Sarabjit, who went to Pakistan and married a Muslim man, spews venom; makes controversial remarks against Sikhs