
जालंधरः( अमन बग्गा ) पंजाब की प्रसिद्ध इमीग्रेशन कंपनी RS Global के मालिक स. सुखचैन सिंह राही भी अपने आलीशान दफ्तर को छोड़ कर कड़कड़ाती ठंड में किसान आंदोलन में डट गए है।

अपने साथी दीदार सिंह संधू, अजय पाल सिंह,आकाश दीप सिंह, और क्रांति ब्रदर्स के साथ कुंडली बॉर्डर दिल्ली पहुंचे सुखचैन सिंह राही ने कहा कि अन्न दाता ,धरतीपुत्रों पर प्रचंड ठंड में पानी की बौछार, लाठीचार्ज और आंसू गैस के गोले दागना यह बेहद ही निंदनीय है।
उन्होंने कहा कि किसानों के इस आंदोलन में आज देश का हर वर्ग पूरा सहयोग दे रहा है।
उन्होंने कहा कि हमने भी पंजाब के अन्नदाता किसानों का अन्न खाया है ऐसे में हम भी किसानों के समर्थन में डट गए है। और तन मन धन से इस लड़ाई में हम किसानों के साथ कंधे से कंधा मिलाकर खड़े रहेंगे।
उन्होंने कहा कि पंजाब की धरती पर भगत सिंह करतार सिंह सराभा उद्यम सिंह जैसे क्रांतिकारी पैदा हुए है । जिन्होंने कभी अन्याय नही सहन किया।
और अब सरकार द्वारा किये जा रहे किसानों के साथ अन्याय को पंजाबी बर्दाश्त नही करेंगे। और जब तक न्याय नही मिल जाता हम सब पंजाब के लोग किसानों के साथ खड़े रहेंगे।
Video देखें – नीचे नीले लिंक पर क्लिक करें
https://www.facebook.com/rsglobalimmigrationjalandhar/videos/744105389536857/




