You are currently viewing पढ़ें PM मोदी की Live भाषण की 10 ख़ास बातें. लॉकडाउन लगाने के बारें में कही ये बड़ी बात, पढ़ें पूरी ख़बर

पढ़ें PM मोदी की Live भाषण की 10 ख़ास बातें. लॉकडाउन लगाने के बारें में कही ये बड़ी बात, पढ़ें पूरी ख़बर

1. मोदी ने कहा कि कोरोना के खिलाफ जंग जीतने के लिए अनुशासन बहुत जरूरी है। जब जरूरी हो तभी बाहर निकलें। कोविड अनुशासन का पूरा पालन करें। मैं आपको भरोसा देता हूं कि आपके इस साहस, धैर्य और अनुशासन के साथ जुड़ कर आज की परिस्थितियां जो हैं उन्हें बदलने में देश कोई कोर कसर नहीं छोड़ेगा।

2. प्रधानमंत्री मोदी ने कहा कि लॉकडाउन से बचने की भरपूर कोशिश करनी है। लॉकडाउन को अंतिम विकल्प मान कर चलें !
3. माइक्रो कंटेनमेंट जोन पर ध्यान देना है।
4. पीएम मोदी ने कहा कि अस्पतालों में बेड की संख्या बढ़ाने पर काम हो रहा है। कुछ शहरों में बड़े कोविड समर्पित अस्पताल बनाए जा रहे हैं।

5. पीएम मोदी ने कहा कि इस बार कोरोना संकट में देश के अनेक हिस्से में ऑक्सीजन की डिमांड बहुत ज्यादा बढ़ी है. इस विषय पर तेजी से और पूरी संवेदनशीलता के साथ काम किया जा रहा है. केंद्र सरकार, राज्य सरकारें, प्राइवेट सेक्टर, सभी की पूरी कोशिश है कि हर जरूरतमंद को ऑक्सीजन मिले.

पीएम मोदी ने कहा कि ऑक्सीजन प्रॉडक्शन और सप्लाई को बढ़ाने के लिए भी कई स्तरों पर उपाय किए जा रहे हैं. राज्यों में नए ऑक्सीजन प्लांट्स हों, एक लाख नए सिलेंडर पहुंचाने हों, औद्योगिक इकाइयों में इस्तेमाल हो रही ऑक्सीजन का मेडिकल इस्तेमाल हो, ऑक्सीजन रेल हो, हर प्रयास किया जा रहा है.6. मोदी ने कहा कि कल ही वैक्सीनेशन को लेकर एक और अहम फैसला लिया गया है. एक मई के बाद से, 18 वर्ष के ऊपर के किसी भी व्यक्ति को वैक्सीनेट किया जा सकेगा.

 

7.अब भारत में जो वैक्सीन बनेगी, उसका आधा हिस्सा सीधे राज्यों और अस्पतालों को भी मिलेगा.

8. प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने कहा कि मेरा राज्य प्रशासन से आग्रह है कि वो श्रमिकों का भरोसा जगाए रखें, उनसे आग्रह करें कि वो जहां हैं, वहीं रहें. राज्यों द्वारा दिया गया ये भरोसा उनकी बहुत मदद करेगा कि वो जिस शहर में हैं वहीं पर अगले कुछ दिनों में वैक्सीन भी लगेगी और उनका काम भी बंद नहीं होगा.

9. दुनिया में सबसे तेजी से भारत में पहले 10 करोड़ फिर 11 करोड़ और 12 करोड़ वैक्सीन डोज दिए गए हैं. आज कोरोना से इस लड़ाई में हमें हौसला मिलता है कि हमारे हेल्थकेयर वर्कर्स ने अच्छा काम किया है

10. प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने कहा है, कोरोना की दूसरी लहर तूफान लेकर कर आई है. देश बड़ी लड़ाई लड़ रहा, आपकी पीड़ा का अहसास है. उन्होंने कहा, कुछ सप्ताह पहले तक स्थितियां संभली हुई थीं और फिर ये कोरोना की दूसरी वेव तूफान बनकर आ गई. जो पीड़ा आपने सही है, जो पीड़ा आप सह रहे हैं, उसका मुझे ऐहसास है.