You are currently viewing रक्षा बंधन 2026: शूर्पणखा ने भद्रा काल में बांधी थी राखी, तो फिर हुआ था रावण के कुल का विनाश! जानें भद्रा काल और राखी बांधने का शुभ मुहूर्त

रक्षा बंधन 2026: शूर्पणखा ने भद्रा काल में बांधी थी राखी, तो फिर हुआ था रावण के कुल का विनाश! जानें भद्रा काल और राखी बांधने का शुभ मुहूर्त

जालंधर (Aman Bagga) Raksha Bandhan  28 August 2026  Bhadra Kaal: इस वर्ष रक्षाबंधन का पर्व 28 अगस्त को मनाया जाएगा। रक्षाबंधन के दिन बहनें अपने भाइयों को राखी बांधती हैं। वहीं, भाई अपनी बहन को गिफ्ट के साथ उसकी रक्षा का वचन देता है। 

 हिंदू धर्म में मान्यता है कि भद्रा में राखी नहीं बांधनी चाहिए। भद्रा काल में राखी बांधना अशुभ माना जाता है। आइए जानते हैं भद्राकाल में राखी न बांधने के पीछे का कारण।

सब से पहले जानिए कौन हैं भद्रा?

भद्रा शनि देव की छोटी बहन है। मान्यता है कि भद्रा का जन्म राहुकाल में हुआ था। इस कारण भद्रा का स्वभाव से उग्र और अशांत हैं। वह जिसके लिए बुरा सोचती है, उसके साथ बुरा हो जाता है।  मान्यता है कि भगवान शिव ने भद्रा को काल का रूप दिया, ताकि यह समय दंड के तौर पर मनुष्य के जीवन में आए। इस कारण भद्रा को अशुभ माना जाता है। यही कारण है कि भद्रा काल में शुभ काम निषेध होते हैं।

भद्रा काल में राखी बांधने से हो गया रावण समेत कुल का विनाश

पौराणिक कथा के अनुसार, सूपर्णखा ने अपने भाई रावण को भद्रा में राखी बांधी थी। इसके बाद उसने दशानन को झूठ बोलकर सीता हरण के लिए उकसाया था। इसके बाद रावण का सर्वनाश हुआ। देवी-देवाताओं के कहने पर भद्रा ने रावण की मृत्यु के समय अपना साया डाला था। भद्र काल में राखी बांधने से रावण का पूरा कुल नष्ट हो गया।

वहीं, एक कथा है कि भद्रा ने शनि को राखी बांधने की इच्छा जताई थी। तब भद्रा के राखी बांधने से शनिदेव संकटों से घिर गए थे। उस दौरान महादेव ने शनि की रक्षा की थी। इस कारण भद्रा काल में राखी नहीं बांधी जाती है।

जाने भद्रा काल और शुभ मुहूर्त 

इस बार भद्रा काल 27 अगस्त को पड़ रहा हैं इस लिए 28 August को राखी बांधने के 4 शुभ मुहूर्त जानें, शुभ मुहूर्त में ही बांधे राखी🌷

💫 28 अगस्त सबसे उत्तम मुहूर्त – प्रातः 6:20 बजे से 10:46 बजे तक 💫 

🌸1. प्रातः 6:20 बजे से 7:55 बजे तक [ चंचल चौघड़िया ]

🌸2. प्रातः 7:55 बजे से 9:30 बजे तक [ लाभ चौघड़िया ]

🌸3. प्रातः 9:30 बजे से10:46 बजे तक [ अमृत चौघड़िया ]

*🌸4. दोपहर 12:39 बजे से 2:14 बजे तक [ अभिजीत और शुभ मुहूर्त का मिश्रण ]* 

📿  *_रक्षा-सूत्र बाँधने का मंत्र_* 📿

येन बद्धो बली राजा दानवेन्द्रो महाबलः ।

तेन त्वां अभिबध्नामि रक्षे मा चल मा चल ।।

 पाठकों से अनुरोध हैं इस न्यूज को अन्य लोगों तक पहुंचाए ताकि वह भी भद्रा काल में राखी बांधने से बच सकें और शुभ मुहूर्त में ही राखी बांधे

डिसक्लेमर

‘इस लेख में दी गई जानकारी/सामग्री/गणना की प्रामाणिकता या विश्वसनीयता की गारंटी नहीं है। सूचना के विभिन्न माध्यमों/ज्योतिषियों/पंचांग/प्रवचनों/धार्मिक मान्यताओं/धर्मग्रंथों से संकलित करके यह सूचना आप तक प्रेषित की गई हैं। हमारा उद्देश्य सिर्फ सूचना पहुंचाना है, पाठक या उपयोगकर्ता इसे सिर्फ सूचना समझकर ही लें। इसके अतिरिक्त इसके किसी भी तरह से उपयोग की जिम्मेदारी स्वयं उपयोगकर्ता या पाठक की ही होगी।’

Raksha Bandhan 2026: Why Should Rakhi Not Be Tied During Bhadra Kaal? Know Shubh Muhurat & Shurpanakha-Ravana Story