You are currently viewing जालंधर में पंचर लगवाने में व्यस्त था कार मालिक, बच्चे ने उड़ाया 10 लाख रुपये से भरा बैग; घटना CCTV में कैद, फरार आरोपी की तलाश में जुटी पुलिस

जालंधर में पंचर लगवाने में व्यस्त था कार मालिक, बच्चे ने उड़ाया 10 लाख रुपये से भरा बैग; घटना CCTV में कैद, फरार आरोपी की तलाश में जुटी पुलिस

जालंधर (अमन बग्गा): जालंधर में चोरी की एक वारदात सामने आई है। थाना डिवीजन नंबर-4 के अंतर्गत केसर पेट्रोल पंप के बाहर एक व्यक्ति अपनी कार का पंचर लगवा रहा था। इसी दौरान एक बच्चे ने कथित तौर पर कार में रखा 10 लाख रुपए कैश से भरा बैग चोरी कर लिया और मौके से फरार हो गया। जानकारी के मुताबिक, यह घटना 2 सितंबर की शाम करीब 8:30 बजे की बताई जा रही है। पीड़ित स्वर्ण पाल सिंह अपनी कार का पंचर लगवाने में व्यस्त थे। इसी दौरान आरोपी बच्चे ने मौका देखकर कार से नकदी से भरा बैग उठाया और वहां से फरार हो गया।

CCTV फुटेज खंगाल रही पुलिस

घटना की सूचना मिलते ही कमिश्नरेट पुलिस जालंधर ने मामले की जांच शुरू कर दी। पुलिस घटनास्थल के साथ-साथ आसपास लगे CCTV कैमरों की फुटेज खंगाल रही है, ताकि आरोपी की पहचान हो सके और उसके भागने के रास्ते का पता लगाया जा सके। पुलिस द्वारा मामला दर्ज कर पूरे पूरे मामले में तकनीकी जांच भी की जा रही है। अधिकारियों का प्रयास है कि आरोपी की पहचान जल्द से जल्द कर उसे काबू किया जाए।

पीड़ित परिवार ने बताई आपबीती

पीड़ित स्वर्ण पाल सिंह भाटिया के भाई गुनीत पाल सिंह ने बताया कि उन के भाई स्वर्ण पाल सिंह की होशियारपुर अड्डा चौक जालंधर में भाटिया इलेक्ट्रिकल नाम की दुकान हैं। दुकान से जैसे वो निकले तो कंपनी बाग चौक के करीब उन की कार की टायर में हवा का प्रेशर जीरो दिखने लगा तो उन्होंने केसर पंप पर जाकर टायर चेक कराए तो पंचर वाले ने बताया कि टायर ऐसे हैं जैसे किसी ने सुए मारे हो, उन्होंने कहा कि हो सकता हैं किसी ने पंचर करने की कोशिश की हो और कैश चोरी करने के प्लान का हिस्सा हो।

पुलिस ने लोगों को किया सतर्क

कमिश्नरेट पुलिस जालंधर ने लोगों से अपील की है कि वाहन में नकदी, मोबाइल फोन या अन्य कीमती सामान को बिना निगरानी के न छोड़ें। खासकर वाहन से बाहर निकलते समय सामान की सुरक्षा का ध्यान रखें और किसी भी संदिग्ध गतिविधि की जानकारी तुरंत पुलिस को दें।

While the car owner was busy getting a puncture fixed in Jalandhar, a child made off with a bag containing 10 lakh