You are currently viewing कपूरथला मॉडर्न जेल में कैदियों की गुंडागर्दी, मोबाइल पकड़ा तो वार्डन को पीटा; फाड़ी वर्दी

कपूरथला मॉडर्न जेल में कैदियों की गुंडागर्दी, मोबाइल पकड़ा तो वार्डन को पीटा; फाड़ी वर्दी

कपूरथला: कपूरथला स्थित मॉडर्न जेल में तलाशी अभियान के दौरान कैदियों द्वारा जेल स्टाफ पर हमला करने और वर्दी फाड़ने की गंभीर घटना सामने आई है। तलाशी के दौरान एक हवालाती से मोबाइल फोन बरामद होने के बाद कुछ कैदियों ने एकजुट होकर जेल वार्डन के साथ मारपीट की। थाना कोतवाली की पुलिस ने जेल के सहायक सुपरिंटेंडेंट की शिकायत पर 5 कैदियों के खिलाफ विभिन्न धाराओं के तहत मामला दर्ज कर जांच शुरू कर दी है।

जेल के सहायक सुपरिंटेंडेंट बलदेव सिंह ने पुलिस को दी अपनी शिकायत में बताया कि जेल स्टाफ द्वारा बैरकों की रूटीन चेकिंग की जा रही थी। इसी दौरान हवालाती साजन सिंह निवासी मुक्तसर की तलाशी लेने पर उसके पास से एक मोबाइल फोन और अन्य प्रतिबंधित वस्तुएं बरामद हुईं।

जैसे ही वार्डन अंग्रेज सिंह और बलजीत सिंह ने मोबाइल कब्जे में लिया, वहां मौजूद कुछ अन्य कैदियों ने एकजुट होकर उन पर हमला कर दिया। आरोपियों ने वॉर्डन से बरामद हुआ मोबाइल छीनने की कोशिश की और हाथापाई के दौरान वार्डन अंग्रेज सिंह की वर्दी भी फाड़ दी।

थाना कोतवाली के एसएचओ हरिंदर सिंह ने मामले की पुष्टि करते हुए बताया कि जेल प्रशासन की शिकायत पर 5 हवालातियों के खिलाफ मामला दर्ज किया गया है। जांच अधिकारी एएसआई लखविंदर सिंह के अनुसार, आरोपियों की पहचान साजन सिंह (मुक्तसर), कमलजीत सिंह (बठिंडा), अमरीक सिंह (मुक्तसर), जगप्रीत सिंह (तरनतारण) और गुरविंदर सिंह (नकोदर, जालंधर) के रूप में हुई है। पुलिस ने सभी के खिलाफ बीएनएस की विभिन्न धाराओं के तहत मामला दर्ज कर आगे की कार्रवाई शुरू कर दी है।

 

View this post on Instagram

 

A post shared by Jaspreet Singh (@akstudyvisa1)

Prisoners in Kapurthala Modern Jail