जालंधर: पंजाब भाजपा के वरिष्ठ नेता और पूर्व मंत्री मनोरंजन कालिया की बुधवार को एक सार्वजनिक कार्यक्रम के दौरान अचानक तबीयत बिगड़ गई। जालंधर में आयोजित एक कार्यक्रम में वे अचानक बेहोश होकर गिर पड़े, जिसके बाद वहां मौजूद लोगों और नेताओं में अफरा-तफरी मच गई। मनोरंजन कालिया यहां केंद्रीय राज्य मंत्री रवनीत सिंह बिट्टू के रेलवे ओवर ब्रिज (ROB) उद्घाटन समारोह में शामिल होने पहुंचे थे।
जैसे ही मनोरंजन कालिया मंच के पास बेहोश हुए, वहां तैनात सुरक्षाकर्मियों और भाजपा नेताओं ने तुरंत स्थिति को संभाला। उन्हें तुरंत उठाकर नजदीकी अस्पताल ले जाया गया, जहां डॉक्टरों की विशेष टीम उनकी जांच और इलाज में जुटी हुई है।
शुरुआती चिकित्सकीय जानकारी के मुताबिक, पूर्व मंत्री मनोरंजन कालिया को पिछले कल से ही बुखार था। तबीयत ठीक न होने के बावजूद, केंद्रीय राज्य मंत्री का कार्यक्रम होने के कारण वे पार्टी के अन्य नेताओं के साथ समारोह में शामिल होने आ गए थे। कार्यक्रम स्थल पर केंद्रीय मंत्री का इंतजार करते समय अचानक उनके शरीर में सोडियम का स्तर कम हो गया, जिससे उनका ब्लड प्रेशर (BP) तेजी से गिर गया और वे अचेत हो गए। डॉक्टरों के अनुसार फिलहाल उनकी स्थिति पर नजर रखी जा रही है।


Manoranjan Kalia suddenly fainted at Union Minister Ravneet Bittu’s event, causing a commotion




