You are currently viewing जालंधर में गैंगस्टर गोल्डी बराड़ और लॉरेंस बिश्नोई के करीबियों के 15 ठिकानों पर छापेमारी. पुलिस वालो के साथ हाथापाई , घरों में घुसकर खंगाला गया चप्पा-चप्पा, बराड़ और लारेंश बिश्नोई के करीबी राउंडअप

जालंधर में गैंगस्टर गोल्डी बराड़ और लॉरेंस बिश्नोई के करीबियों के 15 ठिकानों पर छापेमारी. पुलिस वालो के साथ हाथापाई , घरों में घुसकर खंगाला गया चप्पा-चप्पा, बराड़ और लारेंश बिश्नोई के करीबी राउंडअप

 

जालंधर (PLN) पंजाब के जालंधर में पुलिस ने बड़ी कार्रवाई करते हुए एक साथ 15 जगहों पर छापेमारी की है। ये छापेमारी मोस्ट वांटेड गैंगस्टर व सिंगर सिद्धू मूसेवाला हत्याकांड के मास्टरमाइंड गोल्डी बराड़ और लॉरेंस करीबियों से जुड़े लोगों के ठिकानों पर की गई है।

राष्ट्रीय जांच एजेंसी (NIA ) ने गोल्डी बराड़ समेत विदेश में बैठे 11 मोस्ट वांटेड गैंगस्टरों के फोटो जारी किए थे। उसके बाद गुरुवार को पंजाब पुलिस ने हरकत में आते हुए गोल्डी बराड़ और लॉरेंस बिश्नोई के करीबियों के घरों पर छापेमारी कर कईयों को राउंडअप किया गया है।

जालंधर शहर में पुलिस ने 15 जगह छापेमारी की है। घरों में घुसकर चप्पा-चप्पा खंगाला। यहां तक कि घरों में पड़ी अलमारियां से लेकर बेड बॉक्स तक खोल-खोल कर देखे। कई स्थानों पर पुलिस की इस कार्रवाई पर लोगों ने आपत्ति भी जताई । इस दौरान पुलिस वालों से हाथापाई और उलझते हुए भी नजर आए है।

 

छापेमारी कर रहे पुलिस वालों का एक ही जवाब था कि DGP साहब के आदेश पर छापेमारी की जा रही है। पुलिस अधिकारियों ने कहा कि पंजाब पुलिस के DGP के आदेश पर सर्च ऑपरेशन चलाया गया था। ऑपरेशन दोपहर 2 बजे तक चला है।

 

आदेश के मुताबिक ऑपरेशन से दौरान जितने भी संदिग्ध राउंडअप किए जाएंगे उनकी सारी डिटेल शाम को पुलिस मुख्यालय को भेजी जाएगी।

अधिकारियों ने कहा कि यह रेड गोल्डी बराड़ और लॉरेंस के जिन लोगों के साथ संबंध सामने आए हैं वहां पर की गई है। जल्दी ही पुलिस अधिकारी इस पूरे मामले को लेकर पूरी जानकारी दे सकती है।