You are currently viewing बढ़ सकती है कंगना रनौत की मुश्किलें, बठिंडा कोर्ट ने दिया बड़ा झटका

बढ़ सकती है कंगना रनौत की मुश्किलें, बठिंडा कोर्ट ने दिया बड़ा झटका

बठिंडा: किसान आंदोलन के दौरान एक बुजुर्ग महिला किसान पर आपत्तिजनक टिप्पणी करने के मामले में फिल्म अभिनेत्री और भाजपा सांसद कंगना रनौत को बठिंडा की अदालत से बड़ा झटका लगा है। अदालत ने मानहानि के एक मामले में कंगना द्वारा दायर की गई उस याचिका को खारिज कर दिया है, जिसमें उन्होंने कोर्ट में व्यक्तिगत रूप से पेश होने से छूट की मांग की थी।

अर्जी खारिज होने के बाद अब कंगना रनौत की मुश्किलें और बढ़ सकती हैं, क्योंकि अदालत ने उन्हें व्यक्तिगत तौर पर पेश होने के लिए आज नए सिरे से समन जारी कर दिए हैं। यह समन बठिंडा के जिला पुलिस प्रमुख (SSP) के माध्यम से भेजे गए हैं।

इस बात की पुष्टि वादी पक्ष की वकील रघवीर सिंह बहिणीवाल ने की। यह मानहानि का केस बठिंडा के गांव बहादुरगढ़ जंडियां की बुजुर्ग महिला किसान महिंदर कौर ने दायर कराया था।

गौरतलब है कि केंद्र सरकार के तीन कृषि कानूनों के खिलाफ चले किसान आंदोलन के दौरान कंगना रनौत ने सोशल मीडिया पर माता महिंदर कौर की एक तस्वीर साझा करते हुए आंदोलन में शामिल महिला किसानों के खिलाफ एक अभद्र टिप्पणी की थी। उन्होंने महिंदर कौर को कथित तौर पर “100-100 रुपये में प्रदर्शन के लिए उपलब्ध” होने वाली महिला बताया था। इस टिप्पणी से नाराज होकर महिंदर कौर ने कंगना रनौत के खिलाफ बठिंडा की अदालत में मानहानि का मुकदमा दायर किया था, जिसकी सुनवाई चल रही है।

 

View this post on Instagram

 

A post shared by Jaspreet Singh (@akstudyvisa1)

Kangana Ranaut’s troubles may increase