
जालंधर: विश्व हृदय दिवस के अवसर पर, शहर के गुरु नानक मिशन चौक स्थित विश्वविख्यात केयरबेस्ट हॉस्पिटल ने रविवार को एक विशाल ‘हार्ट बीट रन’ का आयोजन किया। अस्पताल के प्रमुख डॉ. रमन चावला के नेतृत्व में आयोजित इस दौड़ का मुख्य उद्देश्य लोगों को दिल की सेहत के प्रति जागरूक करना था। कार्यक्रम में एसडीएम विवेक मोदी और सिविल सर्जन डॉ. रमन गुप्ता बतौर मुख्य अतिथि शामिल हुए।
इस स्वास्थ्य जागरूकता अभियान को शहर की विभिन्न संस्थाओं का भरपूर समर्थन मिला। पंज-आब बाइक राइडर्स, रोटरी क्लब (वेस्ट), बॉक्सिंग अकादमी, कोलोसल जिम के सदस्यों के साथ-साथ स्कूली बच्चों और सभी आयु वर्ग के लोगों ने पूरे जोश और उत्साह के साथ दौड़ में हिस्सा लिया। सभी प्रतिभागियों को एकता और स्वास्थ्य जागरूकता का संदेश देती मुफ्त टी-शर्ट और प्रमाण पत्र भी वितरित किए गए।

इस मौके पर डॉ. रमन चावला ने कहा, “‘हार्ट बीट रन’ सिर्फ एक दिन का आयोजन नहीं, बल्कि एक स्वस्थ जीवनशैली का प्रतीक है। हमें इसे अपने रोजमर्रा के जीवन का हिस्सा बनाना चाहिए ताकि हमारे दिल की धड़कन कभी न रुके।” वहीं, एसडीएम विवेक मोदी ने केयरबेस्ट हॉस्पिटल के इस प्रयास की सराहना करते हुए कहा कि ऐसे आयोजन समाज में स्वास्थ्य और फिटनेस के प्रति जागरूकता फैलाने में अहम भूमिका निभाते हैं।
कार्यक्रम में डॉ. सुषमा चावला, डॉ. पूजा कपूर, डॉ. एस.पी.एस. ग्रोवर, डॉ. नवनीत कौर और डॉ. जश्नीव कपूर विशेष अतिथि के रूप में मौजूद रहे। इस अवसर पर अस्पताल का पूरा स्टाफ और शहर के कई गणमान्य नागरिक भी उपस्थित थे।
View this post on Instagram


Jalandhar throngs to CareBest Hospital’s ‘Heartbeat Run’




