Jalandhar: जालंधर में बस्ती बावा खेल नहर के पास Punjab Police के DSP का शव मिला है। मृतक डीएसपी के सिर पर गहरे चोट के निशान है । सूचना मिलते ही थाना दो की पुलिस ने मौके पर पहुंच कर शव को अपने कब्जे में लेकर जांच शुरू कर दी है। वही मौके पर एक आईडी कार्ड बरामद हुआ है। मृतक की पहचान दलबीर सिंह देओल के रूप में हुई है। पुलिस आसपास के CCTV खंगाल रही है।
DSP दलबीर संगरूर के गांव लद्धा कोठी का रहने वाले थे, जालंधर पीएपी ट्रेनिंग सेंटर में दलबीर की तैनाती थी। दलबीर सिंह ने कुछ दिन पहले मकसूदां इलाके में गोली चलाई थी जिसको लेकर वीडियो वायरल हुआ था।











