जालंधर : ढिल्लों ब्रदर्स सुसाइड केस में SHO नवदीप सिंह के खिलाफ एफ आई आर दर्ज होने के बाद नौकरी से बर्खास्त कर दिया है।
जालंधर के थाना डिवीजन नंबर 1 के पूर्व प्रभारी नवदीप सिंह के खिलाफ DGP ने बड़ा एक्शन लिया है।
इससे पूर्व पिछले कल जालंधर के पुलिस कमिश्नर ने नवदीप को फरार होने के बाद सस्पेंड कर दिया था।
वही दूसरी और SHO को नौकरी से बर्खास्त करने के बाद ढिल्लों ब्रदर्स के परिवार ने जश्नबीर का मॉडल टाउन में गुरु तेग बहादुर गुरुद्वारा के पास श्मशान घाट में अंतिम संस्कार कर दिया हैं । वही परिवार ने नवदीप सिंह की गिरफ्तारी की मांग की है।
क्या है पूरा मामला
जश्नबीर और मानवजीत ने गोइंदवाल साहिब पुल से ब्यास में छलांग लगा दी थी। बाढ़ का पानी उतरने के बाद जश्नबीर का शव खेतों में दबा मिला था।
ब्यास नदी में छलांग लगाने वाले ढिल्लों ब्रदर्स के परिजनों का आरोप है कि SHO नवदीप सिंह ने उनके बेटे के साथ मारपीट कर पगड़ी उतारी थी। 16 अगस्त को थाना डिवीजन नंबर 1 में फैमिली विवाद को लेकर दोनों पक्षों में कुछ बहस हो गई थी। मानवजीत और जश्नबीर लड़की परमिंदर कौर की तरफ से थाने में गए थे। इसी दौरान पुलिस ने लड़की वालों को थाने से बाहर निकाल दिया था। लेकिन थोड़ी देर में पुलिस कर्मचारी को भेजकर मानवजीत को अंदर बुलाया था। इसी दौरान मानवजीत के जोर-जोर से चिल्लाने की आवाजें सुनाई देने लगी।
जब जश्नबीर और अन्य परिजन थाने में गए तो वहां पर SHO नवदीप सिंह, मुंशी बलविंदर सिंह और महिला कॉन्स्टेबल जगजीत कौर मानवजीत को पीट रहे थे। उसकी पगड़ी तक उतार दी गई थी। SHO नवदीप सिंह ने अपना बचाव करने के लिए महिला कॉन्स्टेबल जगजीत कौर की शिकायत पर हुड़दंग मचाने का केस भारतीय दंड संहिता की धारा 107/ 151 के तहत मानवजीत पर ही दर्ज कर दिया और उसे हिरासत में ले लिया।
पुलिस की इस हरकत से छोटे भाई जश्नबीर को बहुत ज्यादा शर्म महसूस हुई और उसने इसे दिल पर ले लिया। अगले दिन जब मानवजीत पुलिस हिरासत से जमानत पर बाहर आया तो उसे पता चला कि जश्नबीर गोइंदवाल साहिब में पहुंच गया है।
उसने बताया कि वह आत्महत्या करने जा रहा है। मानवजीत अपने दोस्तों के साथ गोइंदवाल साहिब में पहुंचा। उसने भाई को समझाने की कोशिश की, लेकिन उसने नदी में छलांग लगा दी। उसे बचाने के लिए मानवजीत भी पीछे ही कूद गया।

Jalandhar: DGP Gaurav Yadav sacked SHO Navdeep Singh who was absconding after FIR was registered in Dhillon brothers suicide case, family cremated son




