You are currently viewing जालंधर बस स्टैंड फ्लाईओवर पर स्टेयरिंग जाम होने से पलटी कार, कार बुरी तरह से श्रतिग्रस्त – देखें Video

जालंधर बस स्टैंड फ्लाईओवर पर स्टेयरिंग जाम होने से पलटी कार, कार बुरी तरह से श्रतिग्रस्त – देखें Video

Video देखें

 

 

 

जालंधर( अमन बग्गा) जालंधर बस स्टैंड फ्लाईओवर पर आज उस समय बड़ा हादसा हो गया जब तेज रफ्तार कार का अचानक स्टेयरिंग जाम होने से कार फ्लाईओवर के ऊपर पलट गई।

स्टेयरिंग जाम होने की वजह से कार अनियंत्रित होकर पलटने के बाद बुरी तरह से श्रतिग्रस्त हो गई 

कार चालक गोपाल नगर निवासी धीरज ने बताया कि वह अपने दो दोस्तों के साथ गोपाल नगर से फ्लाईओवर पार कर पीएपी की तरफ जा रहे थे। और यह कार काफी लंबे समय से खड़ी थी। इस लिए हम कार की टाई लेने के लिए निकले थे ताकि पता चल सके कि कार केसी चलती है। जैसे ही हम फ्लाईओवर पर पहुंचे तो कार का स्टेयरिंग जाम हो गया और कार पलट गई। 

मौके पर पहुंचे ट्रेफिक पुलिस के एएसआई दलबीर ने बताया कि कार सवार तीनो दोस्त सुरक्षित है। हालांकि धीरज को मामूली सी चोट लगी है।

इस मौके ट्रैफिक पुलिस ने श्रतिग्रस्त कार को फ्लाईओवर से हटवाकर ट्रैफिक को सुचारू रूप से चलवाया।