Ramamandi Crime News Jalandhar: (अमन बग्गा )- जालंधर के रामामंडी इलाके में अवैध धँधे लगातार पैर पसारते जा रहे हैं। आए दिन इलाके में नशा तस्करी, स्ट्टेबाजी को लेकर कोई ना कोई गैंगवार होती रहती है।
आलम यह है कि इलाके में दडा स्ट्टा और अवैध लाटरी का धंधा इतना पैर पसार चुका है और इसने इतने गरीब लोगों को अपनी चपेट में ले लिया है कि इसके चक्कर में कई लोगों ने अपने गहने व् घर तक बेच दिए और फिर भी कर्जा नहीं चुका पाए तो खुदकुशी तक करने को मजबूर हो गए।

इसी मामले में ताज़ा जानकारी मिली है कि रामामंडी पुल के नीचे रेलवे लाईनों के पास कुछ अवैध दडा-सट्टा और लाटरी के स्टाल चलाए जा रहे है। हैरानी की बात यह है कि थाना रामा मंडी पुलिस इस काले धंधे को रोकने में पूरी तरह से नाकाम साबित हो रही है।


वही काला कारोबार करने वाले रोजाना सैंकडों लोगों के खून पसीने की कमाई को लूटा जा रहा है। जो लाटरी इन स्टालों पर बेची जा रही है वो ना तो सरकार से अप्रूव है और इसे प्राइवेट करिंदे ही अपने लैवल पर चला रहे हैं और मनचाहा नंबर निकाला जाता है और लोगों को मूर्ख बनाकर ठगा जा रहा है।

इलाके में खोजबीन की गई तो PLN के पत्रकारों की टीम ने पाया कि इलाके में G नाम का एक व्यक्ति सारे इस अवैध दडा सट्टा और लाटरी कारोबार का किंगपिन है।
इसी के इशारे पर ही सारा गोरखधंधा चल रहा है। रामामंडी और इसके आसपास के इलाकों में इस ग नाम के व्यक्ति के कई लाटरी स्टाल और सट्टे के अड्डे हैं।
✈️खुशखबरी: IELTS में 5 Bands के साथ Canada जाने का सुनहरा सुअवसर जल्दी करें इन नंबरों पर Call
01815044888, 01725219200




