You are currently viewing Innocent Hearts में शिक्षक दिवस का भव्य आयोजन ,अरसा लाइव बैंड और RJ रीत ने बांधा समां

Innocent Hearts में शिक्षक दिवस का भव्य आयोजन ,अरसा लाइव बैंड और RJ रीत ने बांधा समां

जालंधर (अमन बग्गा): इनोसेंट हार्ट्स ग्रुप ऑफ इंस्टीट्यूशन्स द्वारा शिक्षक दिवस बड़े उत्साह, उल्लास और गरिमामय वातावरण में मनाया गया। यह विशेष आयोजन शिक्षकों के समर्पण, परिश्रम और समाज निर्माण में उनके अमूल्य योगदान को सम्मानित करने के लिए आयोजित किया गया।

कार्यक्रम का शुभारंभ स्वागत संबोधन से हुआ जिसमें शिक्षकों की भूमिका को रेखांकित करते हुए उनके प्रति कृतज्ञता व्यक्त की गई।

समारोह का प्रमुख आकर्षण 94.3 माय एफएम की प्रसिद्ध आर.जे. रीत के साथ आयोजित इंटरैक्टिव सत्र रहा। अपने जीवंत अंदाज़, रोचक गतिविधियों और मनोरंजक संवादों से उन्होंने उपस्थित शिक्षकों को खूब आनंदित किया। शिक्षकों ने भी पूरे उत्साह के साथ विभिन्न खेलों और गतिविधियों में भाग लिया। कार्यक्रम को और अधिक यादगार बनाते हुए ‘अर्सा लाइव बैंड’ ने अपनी शानदार संगीतमय प्रस्तुति से समां बांध दिया। मधुर गीतों और ऊर्जावान प्रस्तुतियों ने सभी को मंत्रमुग्ध कर दिया।

इस अवसर पर, विद्यार्थियों के उज्ज्वल भविष्य के निर्माण में इनोसेंट हार्ट्स के शिक्षकों द्वारा दिए जा रहे उनके अटूट समर्पण, स्नेह, देखभाल एवं अथक प्रयासों के प्रति हार्दिक सम्मान एवं कृतज्ञता व्यक्त करते हुए, बौरी मेमोरियल एजुकेशनल एंड मेडिकल ट्रस्ट के मेडिकल सर्विसेज़ निदेशक डॉ. चंदर बौरी के मार्गदर्शन में डॉ. रोहन बौरी, डिप्टी डायरेक्टर, मेडिकल सर्विसेज़ ने स्टाफ सदस्यों के लिए “इनोसेंट हार्ट्स परिवार हेल्थ शील्ड कार्ड” की घोषणा की।

इन हेल्थ शील्ड कार्ड्स के माध्यम से स्टाफ सदस्य इनोसेंट हार्ट्स के बैनर तले संचालित अस्पतालों में उपलब्ध विभिन्न स्वास्थ्य एवं चिकित्सा सुविधाओं का विशेष लाभ प्राप्त कर सकेंगे। यह पहल शिक्षकों एवं कर्मचारियों के स्वास्थ्य, सुरक्षा एवं समग्र कल्याण के प्रति संस्था की प्रतिबद्धता को दर्शाने के साथ-साथ उनके अमूल्य योगदान के प्रति सम्मान और आभार की भावपूर्ण अभिव्यक्ति भी है।

समारोह के अंतिम चरण में श्री ज़ुबिन के नेतृत्व में डीजे सेशन आयोजित किया गया, जहां शिक्षकों ने संगीत की धुनों पर जमकर आनंद लिया और उत्सव को यादगार बना दिया। इस अवसर पर डायरेक्टर एकेडमिक्स तथा एच.आर श्रीमती शैली बौरी ने सभी सभी शिक्षकों को शिक्षक दिवस की शुभकामनाएं देकर उनके समर्पण व निष्ठा की सराहना की। शिक्षकों को प्रोत्साहित करते हुए उन्होंने कहा कि “शिक्षक केवल ज्ञान का प्रसार नहीं करते, बल्कि विद्यार्थियों के व्यक्तित्व, मूल्यों और भविष्य का निर्माण भी करते हैं। उनका योगदान समाज के विकास की आधारशिला है।” इस अवसर पर मैनेजमेंट के सभी वरिष्ठ सदस्य उपस्थित थे।

पूरे कार्यक्रम के दौरान शिक्षकों के चेहरों पर खुशी, उत्साह और अपनत्व की झलक देखने को मिली। यह समारोह केवल एक उत्सव नहीं, बल्कि शिक्षकों के प्रति सम्मान, प्रेम और कृतज्ञता व्यक्त करने का एक भावपूर्ण अवसर बन गया।

Innocent Hearts celebrated Teacher’s Day in a grand manner, with Arsa Live Band and RJ Reet enthralling the audience.