बंगा: जठेरे बग्गा गौत्र (मैढ़ राजपूत) सेवा समिति (भरौली) रजि. की ओर से श्राद्धों के उपलक्ष्य में अर्ध वार्षिक उत्सव आगामी 27 सितंबर 2026, दिन रविवार को अत्यंत श्रद्धा और उत्साह के साथ आयोजित किया जाएगा। यह धार्मिक समागम समिति के मुख्य कार्यालय वीपीओ भरौली (नजदीक बहराम, तहसील बंगा, जिला शहीद भगत सिंह नगर, पंजाब) में संपन्न होगा। समिति के पदाधिकारियों ने देश-विदेश में बसे समस्त बग्गा परिवारों को इस पावन अवसर पर सपरिवार पहुंचकर कुल जठेरों की पूजा-अर्चना करने और उनका पावन आशीर्वाद प्राप्त करने का सादर निमंत्रण दिया है।
हवन यज्ञ से होगी शुरुआत, शिव विवाह की बहेगी रसधारा
उत्सव के निर्धारित कार्यक्रम के अनुसार, सुबह 9:00 बजे से 10:00 बजे तक विधि-विधान के साथ पावन हवन यज्ञ संपन्न कराया जाएगा, जिसमें सभी श्रद्धालु आहुति डालकर सुख-समृद्धि की कामना करेंगे। इसके उपरांत सुबह 10:00 बजे से 11:30 बजे तक श्री नाम संकीर्तन का आयोजन होगा, जिसमें श्रद्धालु प्रभु चरणों में अपनी हाजिरी लगाएंगे। वहीं, सुबह 11:30 बजे से दोपहर 1:30 बजे तक विशेष रूप से ‘श्री शिव विवाह’ प्रसंग का गुणगान किया जाएगा, जिसके माध्यम से शिव-पार्वती विवाह की आलौकिक रसधारा बहेगी। समागम के दौरान श्रद्धालुओं के लिए सुबह से ही अटूट लंगर निरंतर चलता रहेगा।
लंगर सेवा के लिए दानी परिवारों से अपील
समिति ने समस्त श्रद्धालु एवं दानी परिवारों से अपील की है कि जो भी परिवार लंगर के लिए राशन अथवा अन्य आवश्यक सामग्री की सेवा करना चाहते हैं, वे समागम शुरू होने से कम से कम 5 दिन पूर्व राशन सामग्री भिजवाने का कष्ट करें। इसके अलावा श्रद्धालु अधिक जानकारी या सेवा संबंधी विवरण के लिए समिति के पदाधिकारियों से सीधे फोन पर संपर्क स्थापित कर सकते हैं। इसके लिए अमित बग्गा (97810-42289), प्रधान सतीश बग्गा (98159-29107), अमरदीप बग्गा (97810-39869) और कैशियर बीवन बग्गा (97808-39944) से संपर्क किया जा सकता है।


The semi-annual festival of the Bagga Gotra (Bharauli) Jathere will be held on September 27




