You are currently viewing मनोरंजन कालिया के घर के बाहर हादसा, कार सीख रही युवती ने अखबार विक्रेता को रौंदा; पूर्व मंत्री की गाड़ी और घर भी क्षतिग्रस्त

मनोरंजन कालिया के घर के बाहर हादसा, कार सीख रही युवती ने अखबार विक्रेता को रौंदा; पूर्व मंत्री की गाड़ी और घर भी क्षतिग्रस्त

जालंधर: शहर के शास्त्री मार्केट चौक के पास आज सुबह उस समय अफरा-तफरी मच गई, जब कार सीख रही एक युवती ने पूर्व मंत्री और वरिष्ठ भाजपा नेता मनोरंजन कालिया के घर के बाहर एक अखबार विक्रेता को टक्कर मार दी। हादसे में अखबार विक्रेता गंभीर रूप से घायल हो गया, जबकि युवती की अनियंत्रित कार ने पूर्व मंत्री की गाड़ी और उनके घर को भी क्षतिग्रस्त कर दिया।

घटना आज सुबह करीब 7:15 बजे की है। रस्ता मोहल्ला निवासी पीड़ित दीपक ने बताया कि वह अपनी साइकिल पर अखबार बांटने जा रहा था। जब वह पूर्व मंत्री कालिया के घर के पास पहुंचा, तो एक कार को बैक कर रही युवती ने उसे सीधी टक्कर मार दी, जिससे वह बुरी तरह घायल हो गया। आसपास के लोगों ने उसे तुरंत सिविल अस्पताल में भर्ती करवाया, जहां उसका इलाज चल रहा है। डॉक्टरों के अनुसार, दीपक की हालत खतरे से बाहर है।

मौके पर पहुंचे थाना डिवीजन नंबर-3 के जांच अधिकारी एएसआई सुरजीत सिंह ने बताया कि हादसा युवती की घबराहट के कारण और गंभीर हो गया। शुरुआती जानकारी के अनुसार, करीब 18 वर्षीय युवती कार बैक कर रही थी, जब उसने साइकिल सवार दीपक को टक्कर मारी। इसके बाद अनियंत्रित कार पीछे खड़ी पूर्व मंत्री मनोरंजन कालिया की गाड़ी से जा टकराई। इस टक्कर से युवती घबरा गई और उसने ब्रेक की जगह फिर से रेस दबा दी, जिससे कार आगे बढ़कर सीधे मंत्री के घर के एक हिस्से से टकरा गई।

पूर्व मंत्री मनोरंजन कालिया ने बताया कि हादसे में क्षतिग्रस्त हुई गाड़ी उन्होंने कुछ महीने पहले ही खरीदी थी। उनकी पिछली गाड़ी एक ग्रेनेड हमले में क्षतिग्रस्त हो गई थी। पुलिस ने बताया कि युवती से पूछताछ की जा रही है और घायल दीपक के बयानों के आधार पर मामले में बनती कार्रवाई की जाएगी।

 

View this post on Instagram

 

A post shared by Jaspreet Singh (@akstudyvisa1)

incident took place outside Manoranjan Kalia’s house