You are currently viewing हिंदू संगठनों ने मास्टर सलीम के खिलाफ दर्ज करवाई एफआईआर, पुलिस जल्द कर सकती हैं गिरफ्तार

हिंदू संगठनों ने मास्टर सलीम के खिलाफ दर्ज करवाई एफआईआर, पुलिस जल्द कर सकती हैं गिरफ्तार

जालंधर, 20 सितंबर (अमन बग्गा) : हिमाचल के चिंतपूर्णी मंदिर के पुजारियों को लेकर जालंधर के नकोदर में बाबा मुराद शाह के मेले में विवादित बयान देने वाले सूफी सिंगर मास्टर सलीम के खिलाफ थाना गोराया में एफआईआर दर्ज हो गई है । 

 

यह FIR हिंदू संगठनों,शिवसेना उद्धव बाला साहेब ठाकरे,  रुद्र सेना संगठन के विरोध के बाद पुलिस ने दर्ज की है। मास्टर सलीम के खिलाफ धार्मिक भावनाओं को आहत करने के आरोप में भारतीय दंड संहिता की धारा 295A के तहत मामला दर्ज किया गया है।

 

मास्टर सलीम ने मां चिंतपूर्णी के बारे और सनातन धर्म के बारे में अभद्र शब्द बोले थे। हिंदू संगठनों ने चेतावनी दी थी कि अगर एफआईआर दर्ज नही हुई तो बुधवार को एसएसपी जालंधर में धरना देंगे।

 

लेकिन जालंधर देहात की पुलिस ने 295A एक्ट के तहत मास्टर सलीम के खिलाफ देर रात मामला दर्ज कर लिया है । हिंदू संगठनों ने अब मास्टर सलीम की गिरफ्तारी की मांग की हैं।

Hindu organizations shiv sena lodged FIR against Master Salim, police may arrest him soon