You are currently viewing बड़ी कामयाबी: देश छोड़कर भाग रहा हाशिम गैंग का गुर्गा अमृतसर एयरपोर्ट से गिरफ्तार

बड़ी कामयाबी: देश छोड़कर भाग रहा हाशिम गैंग का गुर्गा अमृतसर एयरपोर्ट से गिरफ्तार

अमृतसर: दिल्ली पुलिस के स्पेशल सेल ने एक बड़ी कार्रवाई करते हुए हाशिम गैंग के सदस्य रूबल सरदार को गिरफ्तार कर लिया है। पुलिस ने उसे अमृतसर एयरपोर्ट से उस वक्त पकड़ा, जब वह देश छोड़कर भागने की फिराक में था।

पुलिस के अनुसार, आरोपी रूबल सरदार के खिलाफ एक लुकआउट सर्कुलर (LOC) जारी किया गया था और दिल्ली पुलिस लंबे समय से उसकी तलाश कर रही थी। शनिवार को देश से फरार होने की कोशिश में जैसे ही वह अमृतसर हवाई अड्डे पर पहुंचा, स्पेशल सेल की टीम ने उसे धर दबोचा। पुलिस आरोपी से आगे की पूछताछ कर रही है।

 

View this post on Instagram

 

A post shared by Jaspreet Singh (@akstudyvisa1)

Hashim gang member fleeing the country arrested