You are currently viewing लोकसभा चुनाव से पहले पूर्व ओलंपियन एवं रिटायर्ड IG सुरेंद्र सिंह सोढ़ी को आम आदमी पार्टी ने सौंपी बड़ी जिम्मेदारी

लोकसभा चुनाव से पहले पूर्व ओलंपियन एवं रिटायर्ड IG सुरेंद्र सिंह सोढ़ी को आम आदमी पार्टी ने सौंपी बड़ी जिम्मेदारी

भारतीय हॉकी टीम के पूर्व स्टार खिलाड़ी व रिटायर्ड आईजी सुरिंदर सिंह सोढी को आम आदमी पार्टी ने एक बार फिर से जालंधर कैंट हलके का इंचार्ज बनाया है । 2022 विधानसभा चुनावों में सुरिंदर सिंह सोढी ने जालंधर कैंट से आप के उम्मीदवार के तौर पर चुनाव लड़ा था।

आप को बता दे कि सुरिंदर सिंह सोढी को पूर्व मुख्यमंत्री प्रकाश सिंह बादल की तरफ से 1978 में महाराजा रणजीत सिंह अवाॅर्ड के साथ 2500 रुपए कैश अवाॅर्ड देकर सम्मानित किया गया था।

राज्य में एकमात्र हॉकी मेन्स के खिलाड़ी थे सुरिंदर सोढी, जिन्हें यह अवाॅर्ड देकर दिया गया था।

सुरिंदर सोढी ने बताया कि उन दिनों 2500 रुपये भी काफी ज्यादा लगते थे और तब वह पंजाब पुलिस में सब-इंस्पेक्टर रैंक पर थे और 1978 में एशियन गेम्स में सिल्वर मेडल जीतकर भारत लौटे थे। तब पंजाब पुलिस की तरफ से 1 हजार रुपये सेलरी दी जाती थी।

तीसरी क्लास से हॉकी खेलते हुए आईजी पद से हुए रिटायर, मॉस्को ओलंपिक में सोढी ने किए थे 15 गोल

1980 मॉस्को ओलंपिक में सुरिंदर सिंह सोढी ने टीम की जीत में अहम भूमिका निभाई। पूरे टूर्नामेंट में सोढी ने 15 गोल किए और फाइनल मैच में स्पेन के खिलाफ टीम ने 4-3 से जीत हासिल कर गोल्ड मेडल हासिल किया, जिसमें पहले 2 गोल सुरिंदर सिंह सोढी ने किए थे। गौर है कि सुरिंदर सिंह सोढी ने महज तीसरी क्लास से ही हॉकी खेलनी शुरू कर दी थी। सुरिंदर सिंह सोढी सेंटर फारवर्ड ही नहीं हर प्वाइंट पर खेलते थे, साल 2004 में पाकिस्तान की तरफ से भी उन्हें सम्मानित किया जा चुका है। साल 2016 में सुरिंदर सोढी पंजाब पुलिस में आईजी पद से रिटायर हुए।

Aap ने जारी की हलका इंचार्जो की लिस्ट

Halka incharge list of Aam aadmi party retired ig surinder singh sodhi Jalandhar cantt