जम्मू-कश्मीर में सुरक्षाबलों ने एक बार फिर आतंकी साजिश को नाकाम कर दिया। पुलिस के मुताबिक चार आतंकी ट्रक में सवार होकर जम्मू से कश्मीर जा रहे थे. खुफिया सूत्रों से इस बात की भनक मिलने के बाद सुरक्षा बलों ने सुबह 4 बजकर 45 मिनट पर चेकिंग अभियान शुरू किया. इसी दौरान नगरोटा टोल प्लाजा पर सुरक्षाबलों के साथ मुठभेड़ शुरू हो गई.
चार आतंकवादियों को सुरक्षाबलों ने बन टोल प्लाजा के नजदीक मार गिराया है
सुबह 5 बजे के आसपास यह एनकाउंटर शुरू हुआ.
जानकारी के अनुसार, चारों आतंकी एक ट्रक में सवार थे. जैसे ही फायरिंग शुरू हुई, सुरक्षाबलों ने सक्रियता दिखाते हुए ट्रक को घेर लिया और आतंकियों को ट्रक से बाहर नहीं निकलने दिया.
क्योंकि ये जंगल का इलाका था, अगर आतंकी ट्रक से बाहर आ जाते, तो मुठभेड़ लंबी चल सकती थी. सुरक्षाबलों की मुस्तैदी के चलते आतंकियों को ट्रक से बाहर नहीं आने दिया गया और बड़ा हादसा टल गया.
इस मुठभेड़ के बाद जम्मू-श्रीनगर नेशनल हाईवे को बंद कर दिया गया है.
.






