जालंधर (अमन बग्गा): जालंधर के आदमपुर के गांव डरोली खुर्द में दिल दहला देने वाली घटना सामने आई है। यहा एक ही परिवार के पांच लोगों की मौत होने से पूरे गांव में शोक की लहर छा गई है।
आप को बता दे कि पारिवारिक सदस्यों ने आत्म हत्या कर अपनी जान दे दी है।
बताया जा रहा है कि कर्ज से परेशान होकर खुदकुशी की गई है।
आत्महत्या करने वालो में मनमोहन सिंह, उसकी पत्नी सरबजीत कौर, उसकी दो बेटियां ज्योति और गोपी, ज्योति की बेटी अमन शामिल हैं।
इस मौके जानकारी देते हुए मृतक मनमोहन सिंह के दामाद सरबजीत सिंह निवासी फुगलाना ने बताया कि उस ने परिवार को कितनी देर से फोन कर रहा था परंतु किसी ने फोन नहीं उठाया।
उस के बाद जब मैनेगांव डरोली खुर्द आकर देखा तो मनमोहन और सरबजीत कौर के शव पंखे से लटक रहे थे और बाकी तीन मृतकों की लाशें बेड पर पड़ी थीं।
वही घटना की सूचना मिलने के बाद मौके पर पुलिस ने पहुंच कर जांच शुरू कर दी है। वही मौके पर सुसाइड नोट भी मिला है।









