You are currently viewing गुरुद्वारे से माथा टेक कर आ रहे व्यक्ति पर हमलावरों ने बरसाई गोलियां. इलाके में फैली सनसनी. हमलावर फरार

गुरुद्वारे से माथा टेक कर आ रहे व्यक्ति पर हमलावरों ने बरसाई गोलियां. इलाके में फैली सनसनी. हमलावर फरार

 

 

 

चंडीगढ़ के सेक्टर 22 में गुरुद्वारा से माथा टेकर आ रहे अमरीक सिंह नामक व्यक्ति पर अज्ञात हमलावरों ने ताबड़तोड़ गोलियां चला दी। इस हमले में अमरीक सिंह गम्भीर रूप से जख्मी हो गए है।

बताया जा रहा है कि उक्त व्यक्ति पंजाब फ़ूड एंड सिविल सप्लाईज विभाग का कर्मचारी है।

प्राप्त जानकारी के अनुसार बाइक सवार दो हमलावरों ने अमरीक पर दो गोलियां बरसाई । और हमलावर फरार हो गए। जिस में एक गोली अमरीक सिंह के पैर में लगी है। पुलिस ने मौके पर पहुंच कर जांच शुरू कर दी है। इलाके में लगे CCTV खंगाले जा रहे है।