You are currently viewing कपूरथला-जालंधर रोड पर गद्दों की फैक्ट्री में लगी भीषण आग, आसमान में छाया काले धुएं का गुबार; लाखों का नुकसान

कपूरथला-जालंधर रोड पर गद्दों की फैक्ट्री में लगी भीषण आग, आसमान में छाया काले धुएं का गुबार; लाखों का नुकसान

कपूरथला: कपूरथला-जालंधर रोड पर स्थित गांव धुआंखे में गुरुवार सुबह एक गद्दे बनाने की फैक्ट्री में भीषण आग लग गई। आग इतनी भयंकर थी कि देखते ही देखते उसने पूरी फैक्ट्री को अपनी चपेट में ले लिया और चारों ओर काले धुएं का गुबार छा गया।

सूचना मिलते ही फायर ब्रिगेड की गाड़ियां तुरंत मौके पर पहुंचीं और आग बुझाने के प्रयास शुरू कर दिए गए। आग के विकराल रूप को देखते हुए कपूरथला की फायर ब्रिगेड ने जालंधर से भी मदद मांगी, जिसके बाद वहां से भी दमकल विभाग की गाड़ियां मौके के लिए रवाना हो गईं।

इस घटना में अभी तक किसी भी तरह के जानी नुकसान की कोई खबर नहीं है, जो एक राहत की बात है। हालांकि, फैक्ट्री और उसमें रखा लाखों का सामान जलकर पूरी तरह से राख हो गया है। फिलहाल आग लगने के कारणों का पता नहीं चल पाया है और दमकल विभाग की टीमें आग पर काबू पाने की कोशिशों में जुटी हुई हैं।

 

View this post on Instagram

 

A post shared by Jaspreet Singh (@akstudyvisa1)

fire broke out at a mattress factory