You are currently viewing किसानों ने 8 दिसंबर को किया भारत बंद का एलान, 5 दिसंबर को देशभर में फूंकेंगे मोदी के पुतले

किसानों ने 8 दिसंबर को किया भारत बंद का एलान, 5 दिसंबर को देशभर में फूंकेंगे मोदी के पुतले

 

दिल्‍ली.  केंद्र सरकार से कई दौर की बातचीत के बाद भी कोई हल न निकलने पर अब किसानों ने आठ दिसंबर को भारत बंद का ऐलान किया है.

भारतीय किसानों का आंदोलन अब और उग्र होने की उम्मीद है.

तीनों कृषि कानूनों को वापस लेने की मांग कर रहे किसान 

5 दिसंबर को देशभर में पीएम मोदी के पुतले फूंकेंगे और 8 दिसंबर को भारत बंद करेंगे.

इसके बाद किसान कोई एक तारीख तय होगी जब सभी टोल नाको को एक दिन के लिए फ्री कर देंगे. किसानों का यह विरोध प्रदर्शन अब बड़ा जनआंदोलन बन गया है. 

 

वहीं किसान नेता युद्धवीर सिंह का कहना है, हम तीनों कानून वापस लेने के अलावा कोई समझौता नहीं करेंगे. इसके अलावा MSP की गारन्टी भी चाहिए. हम बातचीत को आगे नहीं खींचना चाहते.