18 से ऊपर की उम्र वालों का टीकाकरण 1 मई से, जानिए सूबे में कितने लोग हुए कोरोना से रिकवर

 

 

मई महीने की 1 तारीख से सभी वयस्कों का कोविड टीकाकरन शुरू हो जायेगा| जिसके लिए बीते दिन रजिस्ट्रेशन शुरू हो चुका है | जिसमें पहले ही दिन 1.33 करोड़ लॉगों ने टीकाकरण के लिए खुद को रजिस्टर करवाया | 5 करोड़ लोग 2 घंटे में ही cowin.app पर रजिस्ट्रेशन कर रहे थे | जिसके चलते कई बार नेटवर्क जैम होने की स्तिथि का सामना भी करना पड़ा | बीते दिन शाम 7 बजे तक तकरीबन 79. 65 लोगों ने रजिस्टर करवाया | लेकिन कई लोगों को टीकाकरण के लिए मई की तो कई लोगों को अगस्त महीने की तारीख मिली | तो कुछ लोगों को सेंटर की जानकारी भी नहीं दी गयी |

पंजाब में टीकाकरण

पुरे देश में टीकाकरण 1 मई यानि शुरू हो जायेगा लेकिन हो सकता है कि पंजाब को इसके लिए अभी और इंतज़ार करना पड़े | पंजाब में वयस्कों के टीकाकरण के लिए 30 लाख डोज का ऑर्डर दे दिया गया है | अधिकारीयों की मीटिंग भी करवाई जा रही है | लेकिन कंपनी की तरफ से अभी तक डोज मिलने की तारीख नहीं बताई गयी है | बता दें, इस समय पंजाब के पास सिर्फ दो दिन का स्टॉक ही शेष है |

सूबे में रिकवरी रेट

इस समय रिकवरी रेट में लुधियाना टॉप पर है | जिसके बाद जालंधर रिकवरी रेट में दूसरे नंबर पर आ रहा है | इसी बीच मानसा में मृत्युदर सबसे कम हैं |

पाठकों से निवेदन है कि अपनी व अपने परिवार की भलाई के लिए मास्क लगाने व सोशल डिस्टन्सिंग जैसी हिदायतों का पालन अवश्य करें