देश में पिछले 24 घंटे में 45,903 नए केस सामने आए हैं. वहीं 490 लोग कोरोना से जिंदगी की जंग हार गए. भारत में कोरोना के कुल मामले बढ़कर 85 लाख 53 हजार हो गए हैं,
अच्छी खबर ये है कि अब तक कुल 79 लाख 17 हजार लोग कोरोना को मात देकर ठीक हो चुके हैं. पिछले 24 घंटे में 48,405 मरीज कोरोना से ठीक हुए.
वहीं अब तक एक लाख 26 हजार लोगों को अपनी जान गंवानी पड़ी है. कुल एक्टिव केस घटकर पांच लाख 11 हजार पर आ गए हैं. पिछले 24 घंटे में एक्टिव केस की संख्या में 2992 की गिरावट आई है.






