You are currently viewing दिवाली से पहले बाढ़ पीड़ितों को CM मान का तोहफा, बांटे जाएंगे मुआवजे के चेक

दिवाली से पहले बाढ़ पीड़ितों को CM मान का तोहफा, बांटे जाएंगे मुआवजे के चेक

चंडीगढ़: पंजाब सरकार ने दिवाली से पहले राज्य के बाढ़ प्रभावित लोगों को एक बड़ा तोहफा देने की घोषणा की है। मुख्यमंत्री भगवंत मान ने ऐलान किया है कि 15 अक्टूबर से बाढ़ पीड़ितों को फसलों, पशुओं और अन्य नुकसान के लिए मुआवजे के चेक बांटने का काम शुरू कर दिया जाएगा। अभियान की शुरुआत खुद मुख्यमंत्री मान 2-3 जिलों में अपने हाथों से चेक वितरित करके करेंगे।

इसके साथ ही, मुख्यमंत्री भगवंत मान कल (मंगलवार) केंद्रीय गृह मंत्री अमित शाह से भी मुलाकात करेंगे। इस बैठक का मुख्य एजेंडा SDRF (राज्य आपदा प्रतिक्रिया कोष) के मुआवजा नियमों में संशोधन की मांग करना होगा ताकि प्रभावितों को और बेहतर राहत दी जा सके।

मुख्यमंत्री मान ने विधानसभा में बोलते हुए मुआवजे की दरों का भी खुलासा किया। उन्होंने बताया फसलों का 26 से 33 प्रतिशत नुकसान होने पर ₹10,000 का मुआवजा मिलेगा। 75 से 100 प्रतिशत खराबे के लिए ₹20,000 प्रति एकड़ की राहत राशि दी जाएगी। खेतों से गाद निकालने (डी-सिल्टिंग) के लिए ₹7200 प्रति एकड़ का खर्च भी सरकार वहन करेगी। उन्होंने आश्वासन दिया कि नुकसान के आकलन की प्रक्रिया (गिरदावरी) 40 दिनों के भीतर पूरी कर ली जाएगी।

भावुक अंदाज में मुख्यमंत्री ने कहा, पंजाब पहले भी बहुत बार गिरा है, लेकिन गिरने के बाद इस तरह उठा है कि कोई सोच भी नहीं सकता। हम गिरकर उठना अच्छी तरह जानते हैं। उन्होंने बताया कि सरकार के सभी मंत्री और अधिकारी बाढ़ राहत कार्यों में पूरी तरह जुटे हुए हैं। मंडियों में धान की खरीद और डी-सिल्टिंग का काम भी बड़े पैमाने पर चल रहा है।

मुख्यमंत्री ने उन युवाओं का भी विशेष धन्यवाद किया, जिन्होंने अपनी जान जोखिम में डालकर लोगों की मदद की और पूरे के पूरे गांव गोद लिए। उन्होंने विपक्षी दलों से भी अपील की कि वे एक सच्चे दोस्त की भूमिका निभाएं और सरकार की कमियां बताएं ताकि उन्हें सुधारा जा सके।

 

View this post on Instagram

 

A post shared by Jaspreet Singh (@akstudyvisa1)

CM Mann’s gift to flood victims