You are currently viewing दिवाली-छठ पर नहीं मिल रहा है कन्फर्म टिकट? रेलवे ने आपकी मुश्किल दूर करने के लिए लिया यह बड़ा फैसला

दिवाली-छठ पर नहीं मिल रहा है कन्फर्म टिकट? रेलवे ने आपकी मुश्किल दूर करने के लिए लिया यह बड़ा फैसला


लखनऊ: दशहरा, दिवाली और छठ पूजा के त्योहारी सीजन में ट्रेनों में होने वाली भारी भीड़ को देखते हुए उत्तर रेलवे के लखनऊ मंडल ने यात्रियों को बड़ी राहत देने की तैयारी कर ली है। मंडल प्रशासन ने यात्रियों की सुविधा के लिए 52 त्योहार स्पेशल ट्रेनें चलाने का फैसला किया है, जिसका प्रस्ताव रेलवे बोर्ड को भेज दिया गया है।

मौजूदा समय में लखनऊ से होकर गुजरने वाली बिहार, कोलकाता, मुंबई और दिल्ली की लगभग सभी नियमित ट्रेनें पूरी तरह से भरी हुई हैं। आलम यह है कि इन ट्रेनों में “नो रूम” की स्थिति बन गई है, यानी यात्रियों को वेटिंग लिस्ट का टिकट भी नहीं मिल पा रहा है। खासकर बिहार और कोलकाता जाने वाले यात्रियों को कन्फर्म सीट के लिए भारी मशक्कत करनी पड़ रही है।

रेलवे अधिकारियों के मुताबिक, यात्रियों की इसी परेशानी को दूर करने के लिए 52 स्पेशल ट्रेनें चलाने की योजना बनाई गई है। पहले 60 ट्रेनें चलाने की योजना थी, लेकिन कोचों की उपलब्धता को देखते हुए संख्या को संशोधित किया गया है। उम्मीद है कि रेलवे बोर्ड से इस प्रस्ताव को एक हफ्ते के भीतर हरी झंडी मिल जाएगी, जिसके बाद ट्रेनों का विस्तृत शेड्यूल जारी किया जाएगा।

इन 52 लंबी दूरी की ट्रेनों के अलावा, रेलवे प्रशासन ने छोटी दूरी के स्टेशनों के बीच यात्रियों की सुविधा के लिए ‘सर्कुलर ट्रेनें’ चलाने का भी निर्णय लिया है। इस कदम से त्योहारी सीजन में घर जाने वाले लाखों यात्रियों को सुविधा मिलने की उम्मीद है।

 

View this post on Instagram

 

A post shared by Jaspreet Singh (@akstudyvisa1)

Can’t get confirmed tickets for Diwali