भारत-कनाडा के बीच लगातार तल्खी बढ़ रही है. अब भारत ने बड़ा कदम उठाते हुए कनाडा के नागरिकों के लिए वीजा देने पर फिलहाल रोक लगा दी है. भारत की तरफ से अब तक का यह बड़ा एक्शन है. केंद्र सरकार ने कहा है कि अगली सूचना तक कनाडा के नागरिकों के लिए वीजा सर्विस पर रोक रहेगी.
खालिस्तान समर्थक हरदीप सिंह निज्जर की मौत पर विवाद लगातार बढ़ रहा है. सबसे पहले कनाडा ने भारत के खिलाफ बयानबाजी शुरू की. प्रधानमंत्री जस्टिन ट्रूडो ने भारत पर बड़े ही गंभीर आरोप लगाए, जिसमें उन्होंने निज्जर की मौत के लिए भारत को जिम्मेदार ठहराया.
भारत ने भी कनाडा की यात्रा कर रहे भारतीयों को सावधान रहने कहा है. इसके अलावा वहां रह रहे भारतीय लोगों व छात्रों के लिए भी एडवाइजरी जारी की गई है. भारतीय विदेश मंत्रालय ने कहा कि कनाडा में बढ़ रही भारत विरोधी गतिविधियों और हेट क्राइम को देखते हुए यह एडवाइजरी जारी की गई है.
हाल ही में कनाडा संसद के एक सांसद चंद्रा आर्य ने दावा किया कि गुरपतवंत सिंह पन्नू के समर्थकों ने कनाडाई-हिंदू समुदाय को निशाना बनाया है. उसने खालिस्तान पर जनमत संग्रह कराया और यहां पहुंचे लोगों ने हिंदू समुदाय को धमकी दी और उन्हें भारत जाने की चेतावनी दी. उन्होंने बताया कि कनाडा में स्थानीय हिंदू समुदाय खौफ में है।
visa-service-ban-indias-big-action-against-canada-ban-on-visas










