You are currently viewing दिवाली-छठ पर घर जाने वालों के लिए बड़ी खबर! 1 अक्टूबर से बदल रहा ट्रेन टिकट बुकिंग का नियम, जानें आप पर क्या होगा असर

दिवाली-छठ पर घर जाने वालों के लिए बड़ी खबर! 1 अक्टूबर से बदल रहा ट्रेन टिकट बुकिंग का नियम, जानें आप पर क्या होगा असर

नई दिल्ली: अगर आप इस साल दिवाली और छठ पूजा पर ट्रेन से घर जाने की योजना बना रहे हैं, तो यह आपके लिए बेहद जरूरी खबर है। टिकटों की कालाबाजारी और दलाली रोकने के लिए भारतीय रेलवे 1 अक्टूबर, 2025 से टिकट बुकिंग के नियमों में एक बड़ा बदलाव करने जा रहा है। यह नियम पहले सिर्फ तत्काल टिकटों पर लागू था, लेकिन अब इसे जनरल रिजर्वेशन पर भी लागू किया जाएगा।

रेलवे बोर्ड द्वारा जारी आदेश के अनुसार, 1 अक्टूबर से जब भी किसी ट्रेन के लिए जनरल रिजर्वेशन खुलेगा, तो पहले 15 मिनट में सिर्फ वही लोग IRCTC की वेबसाइट या ऐप से ऑनलाइन टिकट बुक कर पाएंगे, जिनका यूजर अकाउंट आधार (Aadhaar) से वेरिफाइड होगा। 15 मिनट के बाद यह सुविधा सभी के लिए खुल जाएगी। यह नियम तत्काल टिकट बुकिंग पर पहले से ही लागू है।

रेलवे का यह कदम टिकट दलालों पर नकेल कसने के उद्देश्य से उठाया गया है। अक्सर दलाल सॉफ्टवेयर की मदद से रिजर्वेशन खुलते ही बड़ी संख्या में टिकट बुक कर लेते हैं, जिससे आम यात्रियों को कन्फर्म टिकट नहीं मिल पाता। इस नियम से यह सुनिश्चित होगा कि शुरुआती कीमती मिनटों में टिकट केवल वास्तविक और वेरिफाइड यूजर्स तक ही पहुंचें, जिससे टिकट आवंटन में पारदर्शिता आएगी।

यह नियम सिर्फ IRCTC की वेबसाइट और मोबाइल ऐप के माध्यम से होने वाली ऑनलाइन बुकिंग पर ही लागू होगा। रेलवे के कंप्यूटरीकृत पीआरएस काउंटर से टिकट खरीदने वाले यात्रियों के लिए प्रक्रिया पहले की तरह ही रहेगी। गौरतलब है कि रेलवे ने 1 जुलाई, 2025 से ही तत्काल टिकट बुक करने के लिए आधार कार्ड को अनिवार्य कर दिया था, और अब इसी व्यवस्था का विस्तार जनरल टिकटों के लिए भी किया जा रहा है।

 

View this post on Instagram

 

A post shared by Jaspreet Singh (@akstudyvisa1)

Big news for those going home