

जालंधर : कृषि कानूनों (Farm Laws) का विरोध कर रहे किसानों ने आज भारत बंद (Bharat Band) का आह्वान किया है. किसान संगठनों की इस अपील का असर पूरे भारत में देखा जा रहा है. वहीं पंजाब के जालंधर में भारत बंद के मद्देनजर दुकानें और व्यावसायिक प्रतिष्ठान पूरी तरह से बंद रहे.

वही पेट्रोल पंप भी बंद रखे गए हैै. लुधियाना में भी प्रदर्शनकारी सड़कों पर बैठ गए. किसान नेताओं ने कहा कि सुबह 11 बजे से तीन बजे तक वे सड़कों और टोल प्लाजा को बंद रखेंगे.








