You are currently viewing बठिंडा में व्यापारी ने पहले 10 वर्षीय बेटी व 14 वर्षीय बेटे समेत पत्नी को मारी गोली, फिर खुद भी कर ली आत्महत्या,

बठिंडा में व्यापारी ने पहले 10 वर्षीय बेटी व 14 वर्षीय बेटे समेत पत्नी को मारी गोली, फिर खुद भी कर ली आत्महत्या,

 

बठिंडा ( PLN ) बेरोजगारी व आर्थिक तंगी के चलते आत्म हत्याओं के केस काफी तेजी से बढ़ रहे है। बठिंडा के पॉश एरिया ग्रीन सिटी में दिलदहला देने वाली घटना सामने आई है।

 

प्राप्त जानकारी अनुसार बठिंडा में 41 वर्षीय व्यापारी दविंदर गर्ग ने पहले अपने दो बच्चों 10 वर्षीय बेटी मुस्कान गर्ग और 14 वर्षीय बेटे आरुष गर्ग और उस के बाद 31 वर्षीय मीना गर्ग पत्नी को गोली मार कर उन की हत्या कर दी और फिर खुद को गोली मार कर आत्महत्या कर ली।

 

आत्महत्या की वजह का मकसद अभी तक पता नहीं चल पाया है। लेकिन बताया जा रहा है कि व्यापारी आर्थिक तंगी के चलते परेशान था।

वही पुलिस को मृतक के घर से सुसाइड लेटर हाथ लगा है यहां पर कुछ लोगों के नाम लिखे हुए है। पुलिस फिलहाल इस मामले की जांच कर रही है।