You are currently viewing जम्मू-कश्मीर में आर्मी ट्रक पर ग्रेनेड अटैक से हमला, 5 जवान शहीद, आतंकियों ने की ताबड़तोड़ फायरिंग. इस आतंकी संगठन ने ली जिम्मेदारी

जम्मू-कश्मीर में आर्मी ट्रक पर ग्रेनेड अटैक से हमला, 5 जवान शहीद, आतंकियों ने की ताबड़तोड़ फायरिंग. इस आतंकी संगठन ने ली जिम्मेदारी

जम्मू-कश्मीर में गुरुवार को सेना की गाड़ी में आग लग गई. इस हमले में 5 जवान शहीद हुए हैं, जबकि एक जवान गंभीर रूप से घायल है, जिसका इलाज सेना अस्पताल में चल रहा है. इसे सेना ने आतंकी हमला बताया है. इसकी पुष्टि सेना की तरफ से कर दी गई है. आतंकी संगठन जैश समर्थित PAFF यानी पीपल्स एंटी फासिस्ट फ्रंट ने इस हमले की जिम्मेदारी ली है. एडीजीपी जम्मू और अन्य वरिष्ठ अधिकारी पुंछ पहुंचे हैं. 

दरअसल, सेना की तरफ से बताया गया है कि आज गुरुवार को लगभग दोपहर तीन बजे राजौरी सेक्टर में भीमबेर गली और पुंछ के बीच हाइवे से गुजर रहे सेना के एक वाहन पर अज्ञात आतंकवादियों ने गोलीबारी की. भारी बारिश और कम दृश्यता का फायदा उठाते हुए ये आतंकी हमला हुआ है।

 

पहले ग्रेनेड से हमला, फिर जवानों पर हुई फायरिंग

सेना ने बताया कि राजौरी के पुंछ सेक्टर में आतंकियों ने पहले सेना की गाड़ी पर ग्रेनेड से हमला किया। इसके बाद उन्होंने ट्रक पर फायरिंग की। 

सेना की गाड़ी करीब 50 राउंड फायरिंग की गई है. NIA की टीम जांच के लिए पुंछ जाएगी. दिल्ली से NIA की फॉरेंसिक टीम स्पॉट पर पहुंच चुकी है.

सेना ने पहले इस घटना को ट्रक में आग लगने के नजरिए से देखा, लेकिन जब जवानों के शवों पर गोलियों के निशान देखे गए, तब सेना ने इसे आतंकी हमला बताया।

जम्मू कश्मीर के LG मनोज सिन्हा ने हादसे को लेकर दुख जताया है। उन्होंने कहा कि पुंछ में एक दुखद घटना में बहादुर सेना के जवानों की जान जाने से मुझे गहरा दुख हुआ है। राष्ट्र के लिए उनकी समृद्ध सेवा को कभी नहीं भुलाया जा सकेगा। मेरे विचार शोक संतप्त परिवारों के साथ हैं।