You are currently viewing बाढ़, पराली और MSP पर भड़के किसान, सरवन सिंह पंधेर का ऐलान- इस दिन पंजाब भर में फूंके जाएंगे मान-मोदी सरकार के पुतले

बाढ़, पराली और MSP पर भड़के किसान, सरवन सिंह पंधेर का ऐलान- इस दिन पंजाब भर में फूंके जाएंगे मान-मोदी सरकार के पुतले

चंडीगढ़: पंजाब में बाढ़ राहत में अनदेखी, पराली के मुद्दे पर सख्ती और फसलों के उचित दाम न मिलने जैसे कई मुद्दों को लेकर किसानों का गुस्सा एक बार फिर उबल पड़ा है। किसान मजदूर संघर्ष कमेटी के नेता सरवन सिंह पंधेर ने चंडीगढ़ में किसान मजदूर मोर्चा की बैठक के बाद ऐलान किया है कि 6 अक्टूबर को पूरे पंजाब में भगवंत मान सरकार और केंद्र की मोदी सरकार के खिलाफ ‘अर्थी फूंक प्रदर्शन’ किए जाएंगे।

सरवन सिंह पंधेर ने सरकार पर गंभीर आरोप लगाते हुए कहा कि पंजाब में आई भयंकर बाढ़ के महीनों बाद भी प्रभावित किसानों, मजदूरों, और छोटे दुकानदारों को कोई ठोस राहत नहीं दी गई है। उन्होंने कहा, “हमने धान के लिए ₹70 हजार और गन्ने के लिए ₹1 लाख प्रति एकड़ मुआवजे की मांग की थी, लेकिन सरकार ने एक भी मांग नहीं मानी। 5 एकड़ की मुआवजा सीमा भी अन्यायपूर्ण है।”

पंधेर ने यह भी आरोप लगाया कि यह बाढ़ प्राकृतिक नहीं, बल्कि ‘मैन-मेड’ थी। उन्होंने कहा, “डैमों में जानबूझकर पानी रोककर रखा गया और फिर एक साथ छोड़कर पंजाब को डुबोया गया। हम इस पूरे मामले की निष्पक्ष जांच की मांग करते हैं।”

पराली के मुद्दे पर पंधेर ने सरकार की दोहरी नीति पर सवाल उठाए। उन्होंने कहा, “एक तरफ सरकार द्वारा दी गई मशीनें ठीक से काम नहीं कर रहीं, फिर भी किसानों पर BNS की धारा 223 के तहत केस दर्ज कर जुर्माने लगाए जा रहे हैं। वहीं दूसरी तरफ, हवा-पानी को प्रदूषित करने वाली फैक्ट्रियों को प्रदूषण नियंत्रण अधिनियम में संशोधन करके राहत दी जा रही है। यह दोहरा मापदंड बर्दाश्त नहीं किया जाएगा।”

किसान नेता ने बताया कि बासमती और नरमे की फसलें MSP पर नहीं खरीदी जा रहीं, जिससे खुले बाजार में किसानों की लूट हो रही है। इसके अलावा, बुवाई के अहम समय पर डीएपी और यूरिया की भारी किल्लत है। पंधेर ने सरकार को चेतावनी देते हुए कहा कि अगर इन सभी मुद्दों का जल्द से जल्द कोई हल नहीं निकाला गया, तो किसान अपने आंदोलन को और भी तेज करने पर मजबूर होंगे।

 

View this post on Instagram

 

A post shared by Jaspreet Singh (@akstudyvisa1)

armers are furious over floods