जालंधर : 66 फीट रोड पर पड़ते जालंधर हाईट्स-2 से बेहद दुखद ख़बर की जानकारी सामने आई है। जालंधर हाईट्स-2 के फ्लैट की 11वीं मंजिल से अमेरिका सिटीजन एक युवक ने छलांग लगा दी । दिल हिला देने वाली इस दर्दनाक घटना में व्यक्ति की मौत हो गई है।
खुदकुशी करने वाले व्यक्ति की उम्र 25 से 30 वर्ष और नाम जोरावर सिंह है। बताया जा रहा है कि 3- 4 महीने पहले ही जोरावर सिंह की शादी हुई थी।
फिलहाल आत्महत्या करने की वजह का अभी पता नहीं चल पाया है। वही पुलिस ने मौके पर पहुंच कर जांच शुरू कर दी है।





