You are currently viewing AAP के सत्ता में आते ही पंजाब में गायों का कत्लेआम, टांडा के बाद अब जालंधर में गायों की हत्या, इस इलाके में बिखरें मिले गायों के सिर. हिन्दू नेताओं ने दर्ज करवाई एफआईआर

AAP के सत्ता में आते ही पंजाब में गायों का कत्लेआम, टांडा के बाद अब जालंधर में गायों की हत्या, इस इलाके में बिखरें मिले गायों के सिर. हिन्दू नेताओं ने दर्ज करवाई एफआईआर

जालंधर( अमन बग्गा ) पंजाब में आम आदमी पार्टी की सत्ता आते ही हिन्दुओ की आस्था पर प्रहार शुरू हो गए है। टांडा उड़मुड़ में 20 गायों की हत्या के दूसरे दिन अब जालंधर में रविवार को कई गायों के कत्लेआम का मामला सामने आया है।

पुलिस की तरफ से अज्ञात दोषियों के खिलाफ धारा 153 व 295A के तहत केस दर्ज कर दिया गया है।
वही इस पूरे मामले को लेकर शिव सेना हिन्द के यूथ अध्यक्ष इशांत शर्मा और शिव सेना के चेयरमैन सुनील बंटी ने बताया कि हमें सूचना मिली थी कि जालंधर कपूरथला रोड पर स्थित जालंधर विहार में गायों के सिर पड़े है।


मौके पर पहुंच कर हिन्दू नेताओं ने जिस जगह गायों के सिर गिरे हुए थे उस इलाके की छानबीन की तो उन्हें गायों के सिर समेत बोरों में गायों की चमड़ी व शरीर के कटे हुए अंग बरामद हुए।

उन्होंने बताया कि मौके पर पुलिस ने पहुंच कर मामला तो दर्ज कर दिया है मगर हम आप सरकार और मुख्यमंत्री मान से मांग करते है कि जल्द से जल्द दोषियों को गिरफ्तार किया जाए।

उन्होंने कहा कि आप पार्टी जैसे ही पंजाब की सत्ता में आई है देश विरोधी ताकतें पंजाब का माहौल खराब करने की साजिशें रच रही है।

उन्होंने कहा कि हिन्दुओ की धार्मिक भावनाओं को आहत कर पंजाब में दंगे करवाने की साजिश की जा रही है। इस लिए मुख्यमंत्री भगवंत मान को सख्त से सख्त एक्शन लेना चाहिए।