You are currently viewing जालंधर में आप नेता व पूर्व MLA जगबीर सिंह बराड़ होने जा रहे BJP में शामिल,आम आदमी पार्टी को लगेगा बड़ा झटका!

जालंधर में आप नेता व पूर्व MLA जगबीर सिंह बराड़ होने जा रहे BJP में शामिल,आम आदमी पार्टी को लगेगा बड़ा झटका!

जालंधर (Aman Bagga): जालंधर में आम आदमी पार्टी को बड़ा झटका लगने जा रहा हैं। जालंधर कैंट से शिरोमणि अकाली दल (SAD) के पूर्व विधायक जगबीर सिंह बराड़ BJP में शामिल हो रहे हैं। बताया जा रहा है कि कुछ ही देर में चंडीगढ़ में भाजपा के पंजाब प्रधान सुनील जाखड़ जगबीर सिंह बराड़ को पार्टी में शामिल करेंगे।

आप को बता दें कि 2023 साल जनवरी में सांसद संतोख सिंह चौधरी के निधन के बाद जालंधर लोकसभा क्षेत्र में होने वाले उपचुनाव से पहले बराड़ आप में शामिल हो गए। उन्हें मुख्यमंत्री भगवंत मान ने पार्टी ज्वाइन करवाई थी।

बराड़ पहली बार 2007 में शिअद के टिकट पर जालंधर छावनी सीट से चुने गए थे। बाद में वह मनप्रीत सिंह बादल द्वारा गठित पीपुल्स पार्टी ऑफ पंजाब में शामिल हो गए। उसके बाद, वह कांग्रेस में चले गए लेकिन 2012 के विधानसभा चुनावों में परगट सिंह से हार का सामना करना पड़ा, बराड़ ने शिअद के टिकट पर जालंधर छावनी सीट से चुनाव लड़ा था।

फिर उस के बाद 2022 के राज्य विधानसभा चुनावों से पहले, बराड़ ने शिरोमणि अकाली दल में लौटने के लिए कांग्रेस पार्टी छोड़ दी थी। वह राज्य की जालंधर छावनी सीट से 2022 के विधानसभा चुनाव में असफल रहे थे। 2023 में बराड़ आप में शामिल हो गए थे।